स्कूटी पर बैठी बच्ची ने दे दिया एक्सीलेटर, कुछ ही सेकंड में हुआ हादसा; वायरल वीडियो दे रहा बड़ी सीख

Child on Scooty : एक शख्स ने स्कूटी पर बैठी बच्ची को अकेले छोड़ दिया, जिसके बाद बच्ची ने गलती से एक्सीलेटर घुमा देया, जिससे स्कूटी आगे बढ़कर गिर गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
A viral video shows a child accidentally accelerating a scooter after being left alone, highlighting the importance of vehicle safety around children.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Scooty Child Accident : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बच्चों की सुरक्षा को लेकर अहम संदेश देता है। करीब 24 सेकंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से दो बच्चों के साथ कहीं पहुंचता है।

वह पहले एक बच्चे को नीचे उतारता है, जबकि एक छोटी बच्ची स्कूटी पर ही बैठी रहती है। इसके बाद व्यक्ति स्कूटी को स्टैंड पर लगाकर दूसरे बच्चे के लिए दरवाजा खोलने चला जाता है। इसी दौरान स्कूटी पर बैठी बच्ची अनजाने में एक्सीलेटर घुमा देती है और स्कूटी तेजी से आगे बढ़ जाती है।

स्कूटी पर बैठी बच्ची ने दिया एक्सीलेटर, तो हुआ हादसा

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी कुछ दूरी तक आगे जाती है और फिर बच्ची सहित गिर जाती है। वीडियो यहीं समाप्त हो जाता है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची को कितनी चोट आई या उसके बाद क्या हुआ।

हालांकि यह घटना एक बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करती है। यदि स्कूटी बंद कर दी जाती, चाबी निकाल ली जाती या बच्ची को भी साथ में उतार लिया जाता, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को बच्चों को किसी भी वाहन पर अकेला न छोड़ने की सीख दे रहा है।

लोगों ने बच्चों को वाहन पर अकेला न छोड़ने की अपील की

यह वायरल वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "गाड़ी से उतरते समय हमेशा चाबी निकाल लेनी चाहिए।"

दूसरे ने कहा, "बच्चों को कभी भी वाहन के साथ अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।" वहीं एक अन्य यूजर ने उम्मीद जताई कि बच्ची सुरक्षित होगी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे माता-पिता और अभिभावकों के लिए एक जरूरी सुरक्षा संदेश बताते हुए कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com