-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Beat Afghanistan By 75 Runs To Win The Troy Series
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज बने मैच विनर, अफगानिस्तान पर जीत के साथ टी20 ट्राई सीरीज पर कब्जा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अफगानिस्तान को हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की जीत के हीरो मोहम्मद नवाज रहे।

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
PAK vs AFG: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तानी फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है। पाकिस्तानी टीम ने ट्रॉई टी20 सीरीज के खिताबी मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इस जीत में हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नवाज में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अपना जलवा बिखेरा। ये ही कारण रहा कि पाकिस्तान इस मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब हो पाया।
मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उनका पहला विकेट जल्द ही पवेलियन लौट गया। इसके बाद 11.3 ओवर तक पाकिस्तान का स्कोर सिर्फ 72 रन था। जबकि टीम अपने पांच अहम विकेट गंवा चुकी थीं।
सलमाना आगा और मोहम्मद नवाज ने दिया 49 रनों का योगदान
12 ओवर तक मैच का हाल देखने में लग रहा था कि इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम 100 रन के अंदर सिमट कर रह जाएगी। लेकिन कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद नवाज के कुछ रनों के कारण पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के सामने 141 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो पाई। बल्लेबाज में सलमान आगा ने 24 और मोहम्मद नवाज ने 25 रन बनाए। वहीं, अंत में फहीम अशरफ ने 15 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान ने 3, नूर अहमद ने 2, फारूखी ने 2 और अल्लाह गजनाफर ने 1 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
Photos: ग्लासगो में दिखा भारत का भव्य जलवा, तिरंगा-आतिशबाजी और अहमदाबाद 2030 की झलक ने जीता दिल
CWG 2026: ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स
142 का स्कोर अफगानिस्तान के लिए तब तक आसान लग रहा था, जब तक उसके बल्लेबाज बैटिंग के लिए क्रीज पर नहीं आए थे। शाहीन अफरीदी ने टीम को पहला झटका रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में दिया। वह 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद से लाइन लग गई। अफगानिस्तान मैच में कभी वापसी नहीं कर सकी और लगातार विकेट गंवाती चली गई। 15.5 ओवर में टीम महज 66 रन पर सिमट गई और मैच 75 रन के बड़े अंतर से हार गई।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, दुनिया में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
नवाज ने झटके पांच विकेट
अफगानिस्तान के लिए बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज सबसे बड़ा खतरा साबित हुए। नवाज ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट लिए और पाकिस्तान को जीत दिला दी। नवाज ने इब्राहिम जादरान, रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजाई, करीम जन्नत और राशिद खान को आउट किया। शाहीन अफरीदी ने 1, अबरार अहमद ने 2 और सूफियान मुकीम ने 2 विकेट लिए। 10 में से 9 विकेट पाकिस्तान के लिए स्पिनर्स ने लिए।
एजेंसी इनपुट के साथ
Pakistan beat afghanistan by 75 runs to win the troy series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
Aug 05, 2026 | 03:29 PMAI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMमुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
Aug 05, 2026 | 03:22 PMयोगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
Aug 05, 2026 | 03:18 PMExplainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
Aug 05, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














