इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, दुनिया में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

Biggest victory margins in ODIs: इंग्लैंड की टीम ने वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 342 रनों से हराकर ये कारनामा किया है।
इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, दुनिया में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
इंग्लैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

World Record Of Biggest Win In ODIs: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 342 रनों से जीत हासिल कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया। अब वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड ने सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है।

इंग्लैंड से पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के नाम था। भारत ने 2023 में तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका को 317 रनों से हराया था। इस सीरीज में दो मुकाबला हारने के बाद इंग्लैंड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो अब वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है।

एकदिवसीय मैचों में सबसे बड़े अंतर से जीत

टीम जीत का अंतर (रन) लक्ष्य विरोधी टीम स्थान दिनांक
इंग्लैंड 342 रन 415 रन दक्षिण अफ्रीका साउथैम्प्टन 7 सितंबर 2025
भारत 317 रन 391 रन श्रीलंका तिरुवनंतपुरम 15 जनवरी 2023
ऑस्ट्रेलिया 309 रन 400 रन नीदरलैंड नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2023
ज़िम्बाब्वे 304 रन 409 रन अमेरिका हरारे 26 जून 2023
भारत 302 रन 358 रन श्रीलंका मुंबई (वां. स्टेडियम) 2 नवंबर 2023
न्यूज़ीलैंड 290 रन 403 रन आयरलैंड एबरडीन 1 जुलाई 2008
ऑस्ट्रेलिया 276 रन 432 रन दक्षिण अफ्रीका मैके 24 अगस्त 2025
ऑस्ट्रेलिया 275 रन 418 रन अफ़ग़ानिस्तान पर्थ (WACA) 4 मार्च 2015
दक्षिण अफ्रीका 272 रन 400 रन ज़िम्बाब्वे बेनोनी 22 अक्टूबर 2010
दक्षिण अफ्रीका 258 रन 302 रन श्रीलंका पार्ल 11 जनवरी 2012
भारत 257 रन 414 रन बरमूडा पोर्ट ऑफ स्पेन 19 मार्च 2007
दक्षिण अफ्रीका 257 रन 409 रन वेस्टइंडीज सिडनी 27 फरवरी 2015
ऑस्ट्रेलिया 256 रन 302 रन नामीबिया पोचेफ्स्ट्रूम 27 फरवरी 2003
भारत 256 रन 375 रन हांगकांग कराची 25 जून 2008
पाकिस्तान 255 रन 338 रन आयरलैंड डबलिन 18 अगस्त 2016

वनडे इतिहास में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से)

यह इस प्रारूप में साउथ अफ्रीका की अब तक की सबसे बड़ी हार भी थी। दिलचस्प बात यह है कि उनकी दूसरी सबसे बुरी हार पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई थी, जब वे वनडे सीरीज में 2-0 से आगे चल रहे थे।

हार का अंतर लक्ष्य विरोधी टीम स्थान तारीख
342 रन 415 इंग्लैंड साउथैम्प्टन 7 सितंबर, 2025
276 रन 432 ऑस्ट्रेलिया मैकाय 24 अगस्त, 2025
243 रन 327 भारत कोलकाता 5 नवंबर, 2023
182 रन 336 पाकिस्तान ग्केबरहा (Gqeberha) 11 दिसंबर, 2002
180 रन 321 श्रीलंका कोलंबो (आर.पी.एस.) 20 जुलाई, 2013
178 रन 300 श्रीलंका कोलंबो (आर.पी.एस.) 12 अगस्त, 2018

मुकाबले का हाल

साउथेम्प्टन के रोज़ बाउल में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 414 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान जो रूट और जैकब बेथेल ने शतक जड़ा। दोनों 182 रनों की साझेदारी की। बेथेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा। वहीं जो रूट ने 19वां शतक लगाया। जोस बटलर के 32 गेंदों में 62 रनों की तेज पारी खेली।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के दौरान ही साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवा दिए। उसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 72 रनों पर ऑलआउट हो गई। जोफ्रा आर्चर ने 4, ब्राइडन कार्स ने 2 और आदिल रशीद ने 3 विकेट चटकाए। जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com