नेटफ्लिक्स पर छाया रहस्यमयी क्राइम थ्रिलर, रिलीज होते ही बना नंबर 1, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Netflix Mystery Thriller: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मिस्ट्री थ्रिलर ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ ने आते ही दर्शकों को बांध लिया है और नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
Raat Akeli Hai
रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nawazuddin Siddiqui Film Raat Akeli Hai: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन दर्शकों का दिल वही कंटेंट जीतता है जो कुछ अलग और दमदार पेश करे। इस मामले में नेटफ्लिक्स हमेशा से आगे रहा है। अब हाल ही में रिलीज हुई एक मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर ने भी यही कमाल कर दिखाया है और रिलीज होते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई है।

हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स पर 19 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ की, जिसने आते ही प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 ट्रेंडिंग की पोजिशन हासिल कर ली है। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए खास है, जिन्हें सस्पेंस, रहस्य और इंटेंस क्राइम ड्रामा पसंद आता है।

क्या है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मिस्ट्री थ्रिलर की कहानी?

फिल्म की कहानी बंसल हवेली में हुई एक रहस्यमयी और भयावह घटना से शुरू होती है। जो शुरुआत में एक रस्म जैसा अपराध लगता है, वह धीरे-धीरे एक जटिल पुलिस जांच में बदल जाता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, परिवार के छिपे हुए राज, अंधविश्वास, सत्ता का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की परतें खुलती जाती हैं। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी धीमी लेकिन गहरी कहानी है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।

कई दर्शकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह फिल्म किसी सच्ची घटना पर आधारित है। मेकर्स ने साफ किया है कि यह फिल्म किसी एक वास्तविक केस की सीधी कहानी नहीं है। हालांकि, इसमें कुछ रियल लाइफ घटनाओं से प्रेरित रेफरेंस जरूर शामिल किए गए हैं। फिल्म में 2018 के चर्चित बुराड़ी कांड का उल्लेख मिलता है, जहां दिल्ली में एक ही परिवार के 11 लोग मृत पाए गए थे। इसके अलावा, भारत में हुए कुछ इंडस्ट्रियल गैस लीक हादसों से मिलते-जुलते दृश्य भी कहानी को और ज्यादा रियल फील देते हैं। इसके बावजूद पूरी कहानी काल्पनिक है।

‘रात अकेली है' में नजर आए हैं ये सितारे

फिल्म की कास्ट इसकी एक और बड़ी यूएसपी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने दमदार अभिनय से कहानी को मजबूती देते हैं। उनके साथ चित्रांगदा सिंह मीरा के किरदार में नजर आती हैं, जबकि राधिका आप्टे राधा के रोल में प्रभाव छोड़ती हैं। इसके अलावा दीप्ति नवल, इला अरुण, रेवती आशा केलूनी, रजत कपूर, संजय कपूर, अखिलेंद्र मिश्रा, श्रीधर दुबे और प्रियंका सेतिया जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म को और भी खास बनाते हैं।

अगर आप डिटेल्ड इन्वेस्टिगेशन, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कंटेंट पसंद करते हैं, तो ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ आपके वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com