स्पिन मास्टर राशिद खान ने टी20 में खींची नई लकीर, सभी को पछाड़कर बन गए नंबर-1 गेंदबाज

Rashid Khan becomes highest wicket-taker in T20I: अफगानिस्तान के टी20 कप्तान राशिद खान अब टी20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने टिम साउदी को पीछे छोड़ा।
राशिद खान ने टी20 में रचा इतिहास
राशिद खान ने टी20I में रचा इतिहास (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rashid Khan Record in T20I: मौजूदा वक्त में अफनिस्तान के कप्तान राशिद खान को विश्व क्रिकेट में स्पिन का उस्ताद गेंदबाज माना जाता है। अब उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस अफगान गेंदबाज ने T20I में इतिहास रचते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने का गौरव हासिल कर लिया है। उन्होंने ये कारनामा ट्रॉई सीरीज में यूएई के खिलाफ पूरा किया।

यूएई के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में अफगानिस्तान के कप्तान व जादुई स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने 3 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 21 रन खर्च किए। अगर बात करें मुकाबले की तो इस दौरान अफगानिस्तान ने यूएई को 38 रन से करारी शिकस्त दी।

टिम साउदी को पीछे छोड़ राशिद ने रचा इतिहास

राशिद खान टी20 इंटरनेशनल में 165 विकेट के साथ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ये विश्वकप रिकॉर्ड 98 मैच खेलकर बनाया। इस दौरान राशिद ने मशहूर कीवी गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ा। टिम साउदी ने कुल 126 टी20I मुकाबलों में 164 विकेट हासिल किए हैं। टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एक अन्य न्यूजीलैंड के गेंदबाज ईश सोढ़ी 126 मैचों में 150 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। वहीं, चौथे में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन विराजमाना है।

टी20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

राशिद खान- 98 मैच- 165 विकेट टिम साउदी- 126 मैच- 164 विकेट ईश सोढ़ी- 126 मैच- 150 विकेट शाकिब अल हसन- 129 मैच- 149 विकेट मुस्तफिजुर रहमान- 113 मैच- 142 विकेट

कैसा रहा मुकाबले का हाल?

यदि मुकाबले की बात करें तो पहले अफगानिस्तान की टीम ने बल्लेबाजी की। इस दौरान उसने यूएई के सामने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी यूएई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन पर सिमट कर रह गई। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 63 रन इब्राहिम जादरान ने बनाए।

यूएई के कप्तान ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेले गए मुकाबले में एक रिकॉर्ड और टूटा। दरअसल, यूएई के कप्तान अब टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। अब मोहम्मद वसीम के नाम टी20I में कुल 110 छक्के दर्ज हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा के पास था। बता दें कि रोहित शर्मा के नाम टी20I में कुल 105 छक्के हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 2 छक्के लगाते ही वसीन ने रोहत के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला था।

Navbharat Live
navbharatlive.com