विजय हजारे ट्रॉफी के लिए विराट कोहली ने शुरू कर दी प्रैक्टिस, पंत की कप्तानी में मचाएंगे धमाल; VIDEO

Virat Kohli Preparations For Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए विराट कोहली ने अपनी तैयारी शुरू भी कर दी है। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली 15 साल बाद खेलते दिखेंगे।
Virat Kohli Kicks Off Preparations For Vijay Hazare Trophy
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Virat Kohli Kicks Off Preparations For Vijay Hazare Trophy: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विराट कोहली को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है। विराट कोहली 15 साल बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

विराट कोहली ने आखिरी बार 2010 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। अब 15 साल बाद उनकी वापसी होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विजय हजारे ट्रॉफी से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट पूरी लय में नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली को हाल ही में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध खेली गई वनडे सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था। कोहली ने 3 मुकाबलों में 151 की औसत के साथ 302 रन बनाए थे। भारत ने सीरीज 2-1 से जीती थी। वहीं, पंत को प्रोटियाज के खिलाफ वनडे सीरीज में बेंच पर ही बैठना पड़ा था। ऐसे में वह मैदान पर वापसी के लिए बेताब होंगे। ऋषभ पंत को इस टूर्नामेंट के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विराट कोहली के साथ कई बड़े नामों को मिली टीम में जगह

विराट कोहली के साथ इस टीम में कई बड़े खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। विराट कोहली के अलावा ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, नीतीश राणा, नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं इस टीम में सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन को भी शामिल किया गया है। जिसें आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोलकाता की टीम ने शामिल किया है।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बदोनी (उपकप्तान), विराट कोहली, इशांत शर्मा, हर्षित राणा, नवदीप सैनी, अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह, नीतीश राणा, ऋतिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष दोसेजा, वैभव कांडपाल, रोहन राणा, अनुज रावत।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली का शेड्यूल

तारीख मुकाबला
24 दिसंबर दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश
26 दिसंबर दिल्ली बनाम गुजरात
29 दिसंबर दिल्ली बनाम सौराष्ट्र
31 दिसंबर दिल्ली बनाम ओडिशा
3 जनवरी दिल्ली बनाम सर्विसेस
6 जनवरी दिल्ली बनाम रेलवे
8 जनवरी दिल्ली बनाम हरियाणा
Navbharat Live
navbharatlive.com