-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Maharashtra Batter Becomes 1st Serious Injury Substitute Under New Bcci Rule
महाराष्ट्र के सौरभ नवाले ने रचा इतिहास, घरेलू क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Saurabh Nawale: दलीप ट्रॉफी 2025 में बीसीसीआई के नए गंभीर चोट नियम के तहत सौरभ नवाले को हार्विक देसाई की जगह टीम में शामिल किया गया। यह नियम पहली बार घरेलू क्रिकेट में शामिल किया गया है।

सौरभ नवाले (फोटो-सोशल मीडिया)
Saurabh Nawale Become 1st Substitute Under New BCCI Rule: बीसीसीआई ने इस घरेलू सीजन से पहले एक बड़ा बदलाव किया था। जिसमें चोटिल खिलाड़ी की जगह नया खिलाड़ी मैदान पर उतरकर बल्लेबाजी या गेंदबाजी कर सकता है। बीसीसीआई ने नए गंभीर चोट विकल्प नियम के तहत ये बदलाव किया था।
इसी के साथ दलीप ट्रॉफी में सेमीफाइनल के दौरान महाराष्ट्र के बल्लेबाज सौरभ नवाले को सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट के कारण वेस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। इस तरह वो बीसीसीआई के नए ‘गंभीर चोट’ रिप्लेसमेंट नियम के तहत पहले सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी बन गए। सौरव को हार्विक देसाई की जगह टीम में शामिल किया। हार्विक को मैच के दौरान जांघ में चोट (क्वॉड्रिसेप्स इंजरी) के कारण बाहर हो गए।
क्या हुआ मैच में?
हार्विक देसाई ने पहली पारी में वेस्ट जोन के लिए ओपनिंग की थी, लेकिन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद उन्होंने विकेटकीपिंग भी की और एक कैच पकड़ा। लेकिन दूसरी पारी से पहले उनकी जांघ की चोट उभर गई। जिसके बाद वो मैच से बाहर हो गए। यह फैसला मैच रेफरी और ऑन फील्ड अंपायर्स की सहमति से लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की कल सजेगी बारात, वाराणसी के ताज होटल में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
BCCI के नए नियम के मुताबिक टीम डॉक्टर, मैच रेफरी और ऑन-फील्ड अंपायर्स की सहमति के बाद किसी खिलाड़ी की जगह दूसरे खिलाड़ी शामिल किया जा सकता है। देसाई को मैच से बाहर किया गया और सौरभ नवाले को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया। नवाले तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे लेकिन सिर्फ 9 रन (31 गेंदों में) बनाकर आउट हो गए।
क्या है ‘सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट’ नियम?
इस नए नियम के तहत अगर किसी खिलाड़ी को मैच के दौरान मैदान पर गंभीर चोट लगती है, तो उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी शामिल किया जा सकता है, जो मैदान पर बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों कर सकता है। पहले तक सिर्फ सिर में चोट (कन्कशन) के मामलों में ही ऐसे रिप्लेसमेंट को खेलने की अनुमति थी, लेकिन अब BCCI ने इस नियम को गंभीर शारीरिक चोटों तक बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें: नारायण जगदीशन के शतक से फाइनल में पहुंची साउथ जोन, अब सेंट्रल जोन से होगी खिताबी भिड़ंत
इस फैसले के पीछे हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत और क्रिस वोक्स की गंभीर चोटें कारण बनी थीं, जिससे बहस छिड़ी थी कि ऐसे मामलों में विकल्प मिलना चाहिए या नहीं। हालांकि, बीसीसीआई ने यह कदम उठाकर बेंच पर बेठे खिलाड़ियों के लिए भी एक मौका दिया है।
मुकाबले का नतीजा
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर वेस्ट जोन को पछाड़ दिया। पहली पारी में बढ़त के साथ ही सेंट्रल जोन की टीम फाइनल में पहुंच गई। हालांकि वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा। अब सेंट्रल जोन का फाइनल में साउथ जोन से सामना होगा।
Maharashtra batter becomes 1st serious injury substitute under new bcci rule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में मानसून टास्क फोर्स सक्रिय, 6 विभागों में 15 सदस्यीय टीमें जलभराव और गड्ढों पर करेंगी त्वरित कार्रवाई
Jun 27, 2026 | 07:45 AM‘देवाभाऊ टैक्सी’ योजना पर विवाद, आरटीआई दस्तावेज में सहकारी संस्था की वित्तीय स्थिति पर उठे सवाल
Jun 27, 2026 | 07:36 AMवेनेजुएला में तबाही के बाद फिर कांपी धरती, मौतों का आंकड़ा 1000 के करीब; हजारों लोग अभी भी लापता
Jun 27, 2026 | 07:35 AMवाशिंगटन में इजरायल-लेबनान शांति समझौते पर हस्ताक्षर; नेतन्याहू की इस शर्त से बढ़ी टेंशन
Jun 27, 2026 | 07:27 AMNavabharat Nishanebaaz: विजय जानना चाहते स्टालिन का पता, उदयनिधि से पूछा-कहां हैं तुम्हारे पिता
Jun 27, 2026 | 07:25 AMRD Burman Birthday: 5 सुरों में रोने वाला बच्चा, 9 साल में बन गए कंपोजर, जानिए पंचम दा की अनसुनी कहानी
Jun 27, 2026 | 07:25 AMMonsoon Update: दिल्ली-यूपी-बिहार और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
Jun 27, 2026 | 07:25 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














