-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bollywood Celebs Baby Names Inspired By God And Spirituality 2026
इवारा से वेदविद तक: बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों के नामों में झलकती है ईश्वर के प्रति आस्था
- Written By: अनिल सिंह
Bollywood Celebs Baby Names: राजकुमार राव की बेटी पार्वती से लेकर दीपिका की दुआ तक, जानें बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों के वो नाम जो ईश्वर और आध्यात्मिकता से प्रेरित हैं।

Bollywood Celebs Baby Names (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Celebs Baby Names: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक खूबसूरत ट्रेंड देखने को मिल रहा है। फिल्मी सितारे अपनी चकाचौंध भरी दुनिया से इतर, अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम चुन रहे हैं जो उनकी सांस्कृतिक जड़ों और आध्यात्मिक आस्था से गहराई से जुड़े हैं। हाल ही में अभिनेत्री पत्रलेखा और राजकुमार राव ने अपनी बेटी का नाम ‘पार्वती’ रखकर इस सूची में एक नया और प्यारा नाम जोड़ दिया है।
देवी-देवताओं और आध्यात्मिक ग्रंथों से प्रेरित ये नाम न केवल सुनने में अनोखे हैं, बल्कि इनके अर्थ भी बेहद शक्तिशाली हैं। महादेव की अर्धांगिनी से लेकर वेदों के ज्ञान तक, आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बच्चों के बारे में जिनके नाम दिव्य शक्ति का प्रतीक हैं।
पार्वती पॉल राव: राजकुमार राव और पत्रलेखा की बेटी का नाम पार्वती शक्ति, प्रेम और पारिवारिक एकता का प्रतीक है। कपल ने नाम की घोषणा फोल्डेड हैंड्स के साथ की, इसे “सबसे बड़ा आशीर्वाद” बताया। पार्वती नाम संस्कृत मूल का है, जिसका अर्थ “पर्वत की पुत्री” भी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
वेदा और वायु: वत्सल सेठ और इशिता दत्त की दूसरी बेटी का नाम वेदा है। संस्कृत में ‘वेदा’ का अर्थ ‘ज्ञान’ और ‘बुद्धि’ है। यह नाम आध्यात्मिकता, बुद्धिमत्ता और वेदों की दिव्यता से जुड़ा है। कपल के बड़े बेटे का नाम वायु है, जो पवन देव से प्रेरित है।
ये भी पढ़ें- “BTS रिलीज हुए तो लोग पागल हो जाएंगे”, दिलीप जोशी संग केमिस्ट्री पर मुनमुन दत्ता का बड़ा खुलासा
वेदविद :- यामी गौतम और आदित्य धर के बेटे का नाम वेदविद है। संस्कृत में इसका अर्थ “वेदों को जानने वाला” है। यामी ने बताया कि यह नाम अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर बेटे के जन्म के कारण चुना गया, जो आध्यात्मिक ज्ञान और दिव्यता का प्रतीक है। यह नाम नारायण से जुड़ा है।
वामिका :- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का नाम वामिका है। यह देवी दुर्गा का एक नाम है, जो दिव्य शक्ति, स्त्री ऊर्जा और रचनात्मकता का प्रतीक है। नाम आस्था और शक्ति के प्रतीक से भरा है।
देवी :- बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी का नाम देवी है। संस्कृत में देवी का अर्थ दिव्य महिला है। नाम देवी से जुड़ा है, जो आशीर्वाद और दिव्य शक्ति का अर्थ रखता है।
वायु :- सोनम कपूर और आनंदा आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है, जो पवन देव का एक नाम है।
वियान: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे का नाम वियान है, जो भगवान श्रीकृष्ण का नाम है।
अभय: जूनियर एनटीआर के बेटे का नाम ‘अभय’ है, जो भगवान शिव का एक नाम है।
इलई: अमाला पॉल ने लाडले का नाम इलई रखा है, जो तमिल में कार्तिक देव का नाम है।
क्लिन कारा: रामचरण-उपासना की बेटी का नाम क्लिन कारा है। क्लिन कारा नाम प्राचीन हिंदू पुस्तक ललिता सहस्रनाम से लिया गया है, जिसका अर्थ आध्यात्मिक जागृति की ओर ले जाने वाली परिवर्तनकारी ऊर्जा है।
रुद्रोनील और दैविक: नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपने एक बेटे का नाम रुद्रोनील रखा, जिसका अर्थ ‘शिवा’ है। वहीं, दूसरे बेटे का नाम अभिनेत्री ने ‘दैविक’ रखा, जिसका मतलब ‘देवता की शक्ति’ होता है।
सिपारा खान: अरबाज खान और शूरा खान की बेटी का नाम सिपारा है। यह अरबी और फारसी मूल का नाम है, जो कुरान में पवित्रता, मार्गदर्शन और आध्यात्मिक गहराई का प्रतीक है। यह अरबी में सुंदर महिला और फारसी में फूल से जुड़ा है। नाम धार्मिक ग्रंथ से प्रेरित है, जो दिव्य मार्गदर्शन और सुंदरता को दर्शाता है।
सरायाह मल्होत्रा: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी का नाम सरायाह है। यह नाम हिब्रू मूल का है और इसका अर्थ ‘ईश्वर की राजकुमारी’ या ‘प्रिंसेस ऑफ गॉड’ होता है। हिब्रू भाषा में ‘सरायाह’ शब्द ‘सराह’ से निकला है, जिसका मतलब ‘राजकुमारी’ या ‘नोबल लेडी’ है।
इवारा: अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी का नाम इवारा है, जिसका अर्थ ईश्वर का उपहार है। नाम संस्कृत से लिया गया, जो दिव्य आशीर्वाद और खूबसूरती को दिखाता है। कपल ने नाम राहुल के जन्मदिन पर घोषित किया था।
लारा: वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी का नाम लारा है। यह नाम लैटिन, ग्रीक और रूसी मूल का है, जिसका मतलब ‘सुंदर’, ‘उज्जवल’ या ‘सूर्य की किरण’ और ‘देवताओं का दूत’ होता है।
जुनेयरा: ऋचा चड्ढा और अली फजल की बेटी का नाम जुनेयरा इदा फजल रखा है। ‘जुनेयरा’ उर्दू शब्द है, जिसका अर्थ ‘जन्नत का फूल’ है।
दुआ: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह है। ‘दुआ’ का मतलब ‘प्रार्थना’ है। कपल ने कहा कि बेटी उनकी प्रार्थनाओं का जवाब है।
महादेव और शक्ति के प्रतीक: पार्वती से वामिका तक
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी नन्हीं राजकुमारी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है, जो महादेव की शक्ति और पारिवारिक एकता का प्रतीक है। इसी तरह, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का नाम ‘वामिका’ देवी दुर्गा का ही एक रूप है, जो स्त्री ऊर्जा और रचनात्मकता को दर्शाता है। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपने बेटे का नाम ‘अभय’ रखा है, जो भगवान शिव का एक नाम है, वहीं नयनतारा के बेटे का नाम ‘रुद्रोनील’ भी शिव भक्ति से प्रेरित है।
वेदों का ज्ञान और दिव्य तत्व: वेदविद और वेदा
आध्यात्मिक नामों की इस फेहरिस्त में यामी गौतम और आदित्य धर के बेटे का नाम ‘वेदविद’ काफी चर्चा में रहा। संस्कृत में इसका अर्थ है ‘वेदों को जानने वाला’, जो भगवान विष्णु (नारायण) से भी जुड़ा है। इसी तरह वत्सल सेठ और इशिता दत्त ने अपनी बेटी का नाम ‘वेदा’ (ज्ञान) और बेटे का नाम ‘वायु’ (पवन देव) रखा है। सोनम कपूर ने भी अपने लाडले का नाम ‘वायु’ रखकर प्रकृति और देवत्व के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया है।
प्रार्थना और जन्नत का अहसास: दुआ और जुनेयरा
सिर्फ हिंदू पौराणिक कथाएं ही नहीं, बल्कि अन्य धार्मिक ग्रंथों से प्रेरित नाम भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम ‘दुआ’ रखा है, जिसका अर्थ है ‘प्रार्थना’। कपल का मानना है कि उनकी बेटी उनकी हर दुआ का जवाब है। वहीं ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी बेटी का नाम ‘जुनेयरा’ रखा है, जिसका उर्दू में अर्थ ‘जन्नत का फूल’ होता है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी ‘सरायाह’ का नाम हिब्रू मूल का है, जिसका अर्थ ‘ईश्वर की राजकुमारी’ है।
Bollywood celebs baby names inspired by god and spirituality 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!
Jul 29, 2026 | 06:57 PMBS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 06:56 PMभोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PMपूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
Jul 29, 2026 | 06:46 PM‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
Jul 29, 2026 | 06:46 PMघर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
Jul 29, 2026 | 06:35 PMAIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
Jul 29, 2026 | 06:34 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













