-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Adds 14627 Crore In Five Years Reserves Touch 20686 Crore
सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड हो गया और अमीर, BCCI ने पिछले पांच सालों में की 14,627 करोड़ की कमाई
- Written By: उज्जवल सिन्हा
BCCI Revenue: बीसीसीआई को पिछले कुछ सालों में लगभग 15 हजार करोड़ का फायदा हुआ है। 2019 में बीसीसीआई के पास 6,059 करोड़ था। जो अब बढ़कर 20,686 करोड़ हो गया है।

बीसीसीआई (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI Revenue: दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने कमाई के मामले में सभी क्रिकेट बोर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 2019 के बाद से अब तक बीसीसीआई ने कमाई में लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है। 2019 में बीसीसीआई के पास लगभग 6,059 रुपये करोड़ की राशि थी, जो अब बढ़कर ₹20,686 करोड़ हो गई है।
इन पांच सालों में बीसीसीआई ने करीब 14,627 करोड़ की कमाई की है। वहीं बीसीसीआई ने पिछले साल ही 4193 करोड़ रुपये की कमाई की। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इस साल एजीएम 28 सितंबर को मुंबई में होगा। रविवार को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में अद्यतन वित्तीय आकलन प्रस्तुत किया जाएगा।
क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य इकाइयों को सभी बकाया राशि का भुगतान करने के बाद भी, सामान्य कोष में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 2019 में यह कोष 3,906 करोड़ रुपये का था, जो 2024 में बढ़कर लगभग दोगुना यानी 7,988 करोड़ रुपये हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
महाराष्ट्र को केंद्र से 7,022 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
बीसीसीआई ने दिया 3150 करोड़ का टैक्स
यह पैसा बीसीसीआई के पास राज्य क्रिकेट संघों को उनकी हिस्सेदारी देने के बाद भी बचा हुआ है, जिससे इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। इसके साथ ही यह धारणा भी गलत साबित हुई है कि बीसीसीआई टैक्स नहीं देता। बोर्ड ने न सिर्फ ₹3,000 करोड़ से अधिक टैक्स में दिया है। बीसीसीआई ने 3,150 करोड़ का टैक्स दिया है।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों क्रिकेट पर बोले योगी आदित्यनाथ? BCCI से इस बदलाव को लेकर की बड़ी मांग
हालांकि बीसीसीआई की कमाई और भी ज्यादा हो सकती थी, लेकिन पिछले साल अंतरराष्ट्रीय मैचों से मिलने वाली मीडिया राइट्स की कमाई घटकर ₹813 करोड़ रह गई, जबकि उससे पिछले साल ये ₹2,525 करोड़ थी। इसकी वजह यह है कि पिछले साल भारत में ज्यादा घरेलू इंटरनेशनल मैच नहीं हुए क्योंकि उस समय बीसीसीआई ने अक्टूबर–नवंबर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया था।
2023-24 के लिए बीसीसीआई की ऑडिट की गई रिपोर्ट में कुछ और खास बातें सामने आई हैं। अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टूर्स और इवेंट्स से बीसीसीआई की कमाई में कमी आई है। इस साल ऐसे टूर्स से बीसीसीआई को कुल ₹361.22 करोड़ की आय हुई, जबकि पिछले साल यह ₹642.78 करोड़ थी।
लगभग 1000 करोड़ का मिला ब्याज
बीसीसीआई को बैंक में जमा पैसों पर ब्याज से अच्छी खासी कमाई हुई है। इस साल बैंक डिपॉजिट्स से ₹986.45 करोड़ का ब्याज मिला, जबकि पिछले साल यह ₹533.05 करोड़ था। बताया गया है कि बीसीसीआई ने जय शाह के मार्गदर्शन में बड़ी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों से कम जोखिम पर सबसे बेहतर रिटर्न हासिल किया है।
आईपीएल 2023 से बीसीसीआई को हुई बड़ी कमाई
इस साल बीसीसीआई को कुल आमदनी और खर्च के बीच ₹1,623.08 करोड़ का फायदा (सरप्लस) हुआ है, जबकि पिछले साल यह ₹1,167.99 करोड़ था। यह बढ़त मुख्य रूप से आईपीएल 2023 से हुई कमाई और आईसीसी से मिली रकम के कारण हुई है। इसके अलावा, बीसीसीआई ने भविष्य के लिए कई अहम फंड भी बनाए हैं।
Bcci adds 14627 crore in five years reserves touch 20686 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
Aug 05, 2026 | 03:29 PMAI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMमुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
Aug 05, 2026 | 03:22 PMयोगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
Aug 05, 2026 | 03:18 PMExplainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
Aug 05, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














