- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mahanaryaman Scindia Elected Youngest Mpca President
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे संभालेंगे MPCA का कमान, आर्यमन बने सबसे युवा अध्यक्ष
Mahanaryaman Scindia Became MPCA President: ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया 29 वर्ष की आयु में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

महाआर्यमन सिंधिया (पोटो-सोशल मीडिया)
Mahanaryaman Scindia Became MPCA President: मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के नए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया को बनाया गया है। महान आर्यमन सिंधिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे हैं और वो ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के उपाध्यक्ष भी हैं। महान आर्यमन सिंधिया को निर्विरोध मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।
महाआर्यमन सिंधिया महज 29 वर्ष की उम्र में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं। 1957 में स्थापित एमपीसीए के इतिहास में आर्यमन सबसे युवा अध्यक्ष हैं। ग्वालियर के पूर्व राजघराने की तीसरी पीढ़ी के वशंज महाआर्यमन सिंधिया जल्द ही बागडोर संभालेंगे।
महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
एमपीसीए के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) रोहित पंडित ने सोमवार को पीटीआई मीडिया एजेंसी को बताया कि एमपीसीए चुनावों में अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ और इस तरह पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुन ली गई है। उन्होंने बताया कि एमपीसीए की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पर दो सितंबर (मंगलवार) को आयोजित वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में अंतिम मुहर लग जाएगी जिसके बाद कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपना कार्यभार संभालेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक
MP News: भोपाल के चौराहों पर बजने वाले ट्रैफिक लाउडस्पीकरों पर NGT का डंडा, पुलिस को जारी हुए कड़े निर्देश
MP News: माशिम बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन में लापरवाही! छात्र-छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
MPEZ Bharti 2026: ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 150 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया
इन्हें भी मिली एमपीसीए में जगह
पंडित ने बताया कि एमपीसीए की नयी कार्यकारिणी में विनीत सेठिया उपाध्यक्ष, सुधीर असनानी सचिव, अरुंधति किरकिरे संयुक्त सचिव और संजीव दुआ कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि एमपीसीए की प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों में संध्या अग्रवाल, प्रसून कनमड़ीकर, राजीव रिसोड़कर और विजेश राणा शामिल हैं, वहीं क्रिकेट समिति में प्रदीप बनर्जी, रमणीक पटेल और अभय लघाटे को जगह दी गई है।
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी में झारखंड के स्पिनर मनीषी ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने
मध्यप्रदेश लीग के अध्यक्ष भी हैं महान आर्यमन सिंधिया
मध्यप्रदेश क्रिकेट के गलियारों में महान आर्यमन की सक्रियता गुजरे तीन सालों में लगातार बढ़ती देखी गई है। महान आर्यमन 2022 में जीडीसीए के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। उन्हें 2022 में ही एमपीसीए का आजीवन सदस्य बनाया गया था। महान आर्यमन सूबे की टी20 क्रिकेट लीग मध्यप्रदेश लीग (एमपीएल) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 2024 में अपने गृहनगर ग्वालियर से एमपीएल की शुरुआत की थी।
वैसे सिंधिया परिवार लम्बे वक्त से सूबे के क्रिकेट प्रशासन में है और एमपीसीए पर इस परिवार का पिछले कई दशकों से वर्चस्व बरकरार है। महान आर्यमन के दिवंगत दादा माधवराव सिंधिया और उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी एमपीसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं।
Mahanaryaman scindia elected youngest mpca president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज
May 23, 2026 | 09:00 AMअशोक खरात मामले में हुआ बड़ा खुलासा, डर का माहौल पैदा कर करता था बड़ी रकम की वसूली
May 23, 2026 | 09:00 AMGreen Card Rule: अमेरिका का नया और सख्त नियम, ग्रीन कार्ड के लिए अब वापस लौटना होगा स्वदेश
May 23, 2026 | 08:55 AM‘नवभारत सोशल इम्पैक्ट समिट 2026’ में बोले चंद्रकांत पाटिल, समाजसेवा को बताया सच्ची ऋषि परंपरा
May 23, 2026 | 08:43 AMIvanka Trump Assassination: इवांका ट्रंप को मारने की फिराक में था ईरानी आतंकी अल-सादी, साजिश का बड़ा पर्दाफाश
May 23, 2026 | 08:35 AMनागपुर में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, नंदनवन में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या; शहर में दहशत
May 23, 2026 | 08:34 AMYavatmal जिले में महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली का तबादला, बढ़ती शिकायतों के बाद कार्रवाई
May 23, 2026 | 08:29 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














