WPL 2026 के लिए ऐसी सभी 5 टीमों की पूरी स्क्वाड लिस्ट, देखें किस टीम में किसे मिली जगह

WPL 2026 Complete Squad List: महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा। यहां देखें सभी 5 टीमों की पूरी स्क्वाड। कौन खिलाड़ी किस टीम में दिखेंगी खेलते।
WPL 2026 Complete Squad List
डब्ल्यूपीएल 2026 के पूरी टीम लिस्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

WPL 2026 Full Squads List: महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 9 जनवरी से होगा। अब इस टूर्नामेंट के आगाज में महज कुछ दिन ही रह गया है। डब्ल्यूपीएल 2026 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। हालांकि, इस सीजन में एलिस पैरी के नहीं खेलने से आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है। अब आरसीबी इस सीजन बिना एलिस पैरी के खेलेगी। वहीं अंतिम मौके पर दिल्ली कैपिटल्स का साथ तारा नॉरिस और एनाबेल सदरलैंड ने छोड़ दिया है। सदरलैंड की जगह अलाना किंग को शामिल किया गया है।

डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए सभी 5 टीमों ने अपने खिलाड़ियों के साथ अभ्यास शुरू कर दी है और साथ ही रणनीति पर काम कर रही है। चौथे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। 9 जनवरी से 17 जनवरी तक नवी मुंबई के डीवाई पाटिल में पहले राउंड की शुरुआत होगी। वहीं दूसरा राउंड 19 जनवरी से 5 पांच तक चलेगा। आइए, जानते हैं सभी 5 टीमों के स्क्वाड के बारे। किस टीम ने किस खिलाड़ी को शामिल किया है...

डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए सभी 5 टीमों की पूरी स्क्वाड की सूची

मुंबई इंडियंस: नताली साइवर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हीली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी , अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, रहीला फिरदौस, सजीवन सजना, निकोल कैरी, सायका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ, पूनम खेमनार , रेड्डी, मिली इलिंगवर्थ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क , राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्यूषा कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, अलाना किंग, मारिज़ेन कैप, निकी प्रसाद, लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरानी, स्नेह राणा, लिज़ेल ली , दीया यादव,तान्या भाटिया, नंदिनी शर्मा, ममता मडीवाला, लूसी हैमिल्टन, मीनू मन्नी।

यूपी वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिएंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, क्लो टायरोन, शिरपा गिरी, सिमरन शेख, चार्ली नॉट, सुमन मीना, जी तृषा, प्रतिका रावल।

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन विदेशी,रेणुका सिंह, भारती फुलमाली, टिटास साधु, अनुष्का शर्मा, तनुजा कंवर कशवी गौतम, जॉर्जिया वेयरहम, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, हैप्पी कुमारी, शिवानी सिंह, आयुषी सोनी, राजेश्वरी गायकवाड़, डैनी व्याट।

Navbharat Live
navbharatlive.com