क्रिकेटर को 9 किलो ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया (फोटो- @MidnightMusinng)
स्पोर्ट्स डेस्क: इस वक्त भारत में आईपीएल 2025 का दौर चल रहा है। क्रिकेट फैंस दुनिया के सबसे बड़ी और मशहूर लीग का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच क्रिकेट जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक क्रिकटर को एरटपोर्ट से 9 किलो ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद सभी लोग हैरान परेशान हैं।
दरअसल, हम कनाडा टीम के स्टार बल्लेबाज निकोलस किर्टन की बात कर रहे हैं। उन्हें बारबाडोस के ग्रांटली एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 9 किलो ड्रग्स (कैनबिस) के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस खबर को जमैका ग्लेनर की रिपोर्ट ने साझा किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकोलस 20 पाउंड (9 किलो) कैनबिस लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कनाडा में 57 ग्राम तक कैनबिस रखना अपराध नहीं माना जाता है। फिर भी इसे सार्वजनिक रूप से इधर-उधर ले जाने की अनुमति नहीं होती है। लेकिन निकोसल के पास तय मानकों से करीब नौ गुना ज्यादा ड्रग्स मिला। जिसके बाद उन्हें पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
निकोलस के इस कृत्य के बाद क्रिकेट फैंस उनकी जमकर निंदा कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि ऐसे काम करने वाले को क्रिकेट से दूर कर देना चाहिए। उन्हें किसी भी हालत में कनाडा की टीम में जगह नहीं देना चाहिए। ऐसे में नियम के अनुसार ने कनाडा की टीम से भी नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा निकोलस 18 अप्रैल से शुरु होने वाले नार्थ अमेरिका कप में भी वो नहीं खेल पाएंगे।
🚨Canada captain Nicholas Kirton has been taken into police custody in Barbados !! 🚨 pic.twitter.com/GtOEqUUUq3
— Cricketism (@MidnightMusinng) April 4, 2025
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि निकोसल ने अब तक कुल 21 वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 514 रन बनाए। हैं। इसके अलावा वो 28 टी20 के मुकाबले भी खेल चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल में निकोलस के नाम 627 रन हैं। गौरतलब है कि निकोलस किर्टन बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी हैं। उनका जन्म बारबाडोस में हुए। इससे पहले वो अंडर 17 और अंडर 19 के लिए वेस्टइंडीज टीम के लिए खेल चुके हैं।