-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ashwin Signs Up For Entire Bbl Season For Sydney Thunder
ILT20 में अनसोल्ड रहने के बाद अश्विन का बड़ा फैसला, BBL में सिडनी थंडर के लिए खेलेंगे पूरा सीजन
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Ravichandran Ashwin signs with Sydney Thunder: आईएलटी20 के नीलामी में खरीददार नहीं मिलने के बाद अश्विन बीबीएल के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध हो गए हैं। उन्होंने इसकी पुष्टि भी कर दी है।

अश्विन (फोटो-सोशल मीडिया)
Ashwin signs up for entire BBL season: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इंटरनेशनल लीग टी20 में कोई खरीददार नहीं मिला। नीलामी के दौरान 6 टीमों के फ्रेंचाइजियों में किसी ने भी अश्विन पर बोली नहीं लगाई। आईएलटी20 में अनसोल्ड रहने के बाद अश्विन ने बीबीएल को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
इंटरनेशनल लीग टी20 में अनसोल्ड रहने के बाद अश्विन ने बिग बैश लीग का पूरा सीजन खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। आर अश्विन ने सिडनी थंडर के लिए बीबीएल का पूरा सीजन खेलने पर सहमति जताई है। आर अश्विन ने बीबीएल की सिडनी थंडर के साथ आईएलटी20 नीलामी से पहले ही करार किया था।
बीबीएल में पूरे सीजन खेलने के लिए हुए सहमत
अश्विन आईएलटी20 में भी खेलना चाहते थे। इसलिए शुरुआती दौर में सिडनी थंडर के लिए पूरे सीजन के लिए खेलने पर सहमत नहीं थे, लेकिन आईएलटी20 में अनसोल्ड रहने के बाद उन्होंने बीबीएल में सिडनी थंडर के लिए पूरे सीजन खेलने की सहमति दे दी है। बीबीएल में खेलने वाले अश्विन पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
अश्विन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया कि मैंने आईएलटी20 के साथ मौखिक रूप से सहमति व्यक्त की थी, लेकिन तब फ्रेंचाइजी के प्रस्ताव काफी कम थे क्योंकि सभी टीमों ने सीधे अनुबंधों को बंद कर दिया था। इस बीच, थंडर एक अच्छे सौदे के साथ आया। मैंने आईएलटी20 के साथ मौखिक रूप से सहमति व्यक्त की थी, इसलिए मैंने नीलामी में यह कहते हुए प्रवेश किया कि यह वह न्यूनतम मूल्य है जिस पर मैं खेलना चाहता हूं, अन्यथा मैं बीबीएल में जाने से खुश हूं।
यह भी पढ़ें: ILT20 में रविचंद्रन अश्विन को नहीं मिला खरीददार, हाई बेस प्राइस में किया था रजिस्ट्रेशन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा कि रवि का यहां स्वागत करना बीबीएल के लिए एक बड़ा पल है, मैं उनसे कई मौकों पर व्यक्तिगत रूप से बात करता रहा हूं। मुझे लगता है कि जब वह बीबीएल के लिए यहां होंगे, तो हमारे प्रशंसक उन्हें खेलते हुए देखने और उनके साथ बातचीत करने का भरपूर आनंद लेंगे। अश्विन को खरीदने के लिए होबार्ट हरिकेंस, सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स ने भी रुचि दिखाई थी।
रविचंद्रन अश्विन का करियर
अश्विन ने अब तक कुल 333 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अपने नाम 317 विकेट किए हैं। उन्होंने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस मुकाबले में उन्होंने 1233 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने कुल पांच टीमों के साथ खेला है। चेन्नई सुपर किंग्स से अश्विन ने अपने सफर की शुरुआत की थी। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए 221 मैच खेल हैं। इस दौरान 833 रन बनाए और 187 विकेट लिए। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Ashwin signs up for entire bbl season for sydney thunder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













