Navi Mumbai News: गणेश नाईक का दावा – Navi Mumbai में महापौर केवल BJP का ही बनेगा

हाल ही में वन मंत्री गणेश नाईक ने नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि नवी मुंबई महानगरपालिका में महापौर BJP की ही होगा।
Maharashtra में जल्द ही महानगर पालिका के चुनाव का आगाज होने वाला है। ऐसे में हाल ही में वन मंत्री गणेश नाईक ने नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि नवी मुंबई महानगरपालिका में महापौर BJP की ही होगा।
गणेश नाईक (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई महानगर पालिका चुनाव में महायुति हो या न हो लेकिन यह बात एकदम तय है कि किसी भी कीमत पर नवी मुंबई में महापौर भाजपा का ही रहेगा।

वन मंत्री गणेश नाईक ने नवी मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में एक दौरान यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि नवी मुंबई की जनता या महाराष्ट्र की जनता को यह बताने की जरूरत नहीं है कि नवी मुंबई में किसका वर्चस्व है।

पता हो कि नवी मुंबई में महापौर बनाने के लिए एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी जोरशोर से तैयारी शुरू की है। इसके लिए शिंदे सेना ने नवी मुंबई में ऑपरेशन धनुष बाण चलाकर बड़ी संख्या में पूर्व नगरसेवकों को अपनी पार्टी में शामिल कर नवी मुंबई में पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।

महायुति में वर्चस्व की लड़ाई और हुई तेज

गणेश नाईक ने नवी मुंबई में विभिन्न मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाया है और शिंदे पर सीधा निशाना साधना शुरू कर दिया है। नाईक ने बयान दिया कि अगर भाजपा को ठाणे में सत्ता में आना है, तो अहंकारी रावण का दहन करना होगा। इस मौके पर इस बात पर भी चर्चा हुई कि उन्होंने 10 मुख वाले रावण की उपमा किसे दी। गणेश नाईक की आलोचना के बाद, जिले में एकनाथ शिंद की शिवसेना भी काफी आक्रामक हो गई है और ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के ने भी गणेश नाईक को कड़ा जवाब दिया है।

हालांकि, इससे ठाणे और नवी मुंबई में शिवसेना-भाजपा गठबंधन पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं, कुछ दिन पहले डीसीएम एकनाथ शिंद के नेतृत्व में एक सभा आयोजित की गई थी। जिसमें शिवसेना के उदय सामंत ने चेतावनी दी थी कि हम दूसरों के मामलों में दखल नहीं देते, लेकिन अगर कोई दादागिरी करके हमारे मामले में दखलअंदाजी करेगा, तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com