

Sana Mir Issues Clarification: कोलंबो में चल रहे महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान पाकिस्तान की पूर्व कप्तान और वर्तमान कमेंटेटर सना मीर की एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के मैच के दौरान कमेंट्री करते समय सना ने बल्लेबाज नतालिया परवेज को ‘कश्मीर’ से बताया और तुरंत खुद को सुधारते हुए ‘आज़ाद कश्मीर’ कहा।
इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक रंग दे दिया गया और सना मीर पर खेल को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाया गया। हालांकि इस टिप्पणी के बाद सना मीर बताया कि उनका इरादा किसी तरह की राजनीतिक टिप्पनी करने का नहीं था। विवादों को उठता देख सना मीर ने तुरंत सोशल मीडिया पर सफाई दी।
विवाद बढ़ते हुआ देखकर सना मीर ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका इरादा किसी तरह की राजनीतिक टिप्पणी करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल खिलाड़ी की पृष्ठभूमि और संघर्ष की कहानी को सामने लाना था। उन्होंने कहा कि उनरा उद्देश्य केवल यह दिखाना था कि नतालिया परवेज ने एक विशेष क्षेत्र से आकर कितनी कठिनाइयों का सामना किया और वह यहां तक कैसे पहुंचीं। यह वही स्टोरी टेलिंग है जो हम कमेंट्री में खिलाड़ियों की प्रेरणादायक यात्रा को दिखाने के लिए करते हैं।
सना मीर ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने कमेंट्री के दौरान दो और खिलाड़ियों के बारे में भी बताया था कि वे किस जगह से आते हैं। इसलिए सिर्फ एक खिलाड़ी के बारे में कहने पर राजनीति करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने आज दो और खिलाड़ियों की भी जगह का जिक्र किया था। कृपया इसे राजनीति से न जोड़ें। एक कमेंटेटर के तौर पर हमारा काम खिलाड़ियों और उनकी मेहनत की कहानी लोगों तक पहुंचाना होता है।
मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था और न ही मेरे मन में किसी के लिए कोई बुरा भाव है। सना मीर ने यह भी कहा कि उन्होंने जो जानकारी इस्तेमाल की थी, वह एक रिसर्च स्रोत से ली गई थी, जिसे अब बदल दिया गया है। उन्होंने उस स्रोत की एक तस्वीर (स्क्रीनशॉट) भी अपने पोस्ट में शेयर की है।