CM की रेस में नया ट्विस्ट: प्रशांत किशोर क्या बदल देंगे बिहार का राजनीतिक गणित? देखे VIDEO

Bihar: विधानसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगला सीएम कौन होगा? जन सुराज को छोड़कर राज्य के दोनों गठबंधनों में सीएम के नाम पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

Prashant Kishor: जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर क्या बिहार के सीएम बनेंगे? बिहार चुनाव के बाद कौन सा समीकरण पीके को बिहार का सीएम बना सकता है? बिहार चुनाव का बिगुल अब किसी भी समय बज सकता है, लेकिन सबसे बड़ा ‘खेला’ तो चुनाव परिणाम आने के बाद होगा। जन सुराज को छोड़कर राज्य के दोनों गठबंधनों में सीएम के नाम पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। एनडीए के नेता जरूर कह रहे हैं कि उनका चेहरा नीतीश कुमार हैं। लेकिन भावी सीएम के नाम पर एनडीए नेताओं का गोलमोल जवाब संदेह पैदा कर रहा है। बीजेपी में सीएम के दूसरे दावेदार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी अब रेस से लगभग बाहर नजर आ रहे हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से भी अभी तक तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com