-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Updating Aadhaar Card Has Become Expensive See The New Fee List
आधार कार्ड अपडेट करवाना हुआ महंगा, अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे; देखें नई रेट लिस्ट
- Written By: मनोज आर्या
Aadhaar Card: नए नियम एक अक्टबूर 2025 से लागू हो गए हैं और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। इसके बाद यूआईडीएआई ने अगले चरण यानी एक अक्टबूर 2028 से 30 सितंबर 2031 के लिए भी नई दरें तय कर दी हैं।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Aadhaar Card Update Rate List: आधार कार्ड में नाम, एड्रेस या फोटो जैसी जानकारी अपडेट करना अब महंगा हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट से जुड़े चार्ज में बदलाव किया है। अब आधार कार्ड में किसी भी तरह के सुधार कराने के लिए पहले के मुकाबले 15 से 25 रुपये तक एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। नए नियम एक अक्टबूर 2025 से लागू हो गए हैं और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। इसके बाद यूआईडीएआई ने अगले चरण यानी एक अक्टबूर 2028 से 30 सितंबर 2031 के लिए भी नई दरें तय कर दी हैं।
कौन-कौन सी सेवाएं महंगी हुई
अब तक जिन सेवाओं के लिए चार्ज 50 रुपये था, वो अब बढ़कर 75 रुपये हो गया है। इन सर्विस में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि जैसी जानकारी को अपडेट करना शामिल है। फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट करने के लिए पहले 100 रुपये देने होते थे अब 125 रुपये चुकाना होगा।
इसी तरह 75 रुपये वाली सर्विस अब 90 रुपये हो गई है। जबकि 125 रुपये वाली सर्विस दूसरे चरण में यानी एक अक्टबूर 2028 से 30 सितंबर 2031 में 150 रुपये की हो जाएगी। हालांकि, नया आधार कार्ड बनवाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह पहले की तरह नि:शुल्क रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Number Plate Fine: CCTV कैमरे से बचने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी, हो सकती है जेल
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
Share Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
UIDAI नें बच्चों को दी राहत
यूआईडीएआई ने बच्चों और किशोरों को राहत भी दी है। पांच से सात साल और 16 से 17 साल की उम्र के बच्चों/ किशोरों का बायोमेट्रिक अपडेट एक बार नि:शुल्क रहेगा। इसके अलावा सात से 15 साल के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट का चार्ज माफ किया गया है।
ये कदम समय पर अपडेट को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति अन्य उम्र में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराना चाहता है, तो उसे पैसे देने होंगे।
घर बैठे आधार अपडेट करने का खर्च
यूआईडीएआई ने घरेलू आधारा सेवाओं का भी तय किया है। अगर कोई व्यक्ति घर बैठे आधार अपडेट कराना चाहता है, तो इसके लिए उसे 700 रुपये (जीएसटी सहित) देने होंगे। अगर उसी घर में और लोग भी सेवा लेना चाहते हैं, तो हर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये का चार्ज लगेगा। ये शुल्क जनसांख्यिकी और बायोमेट्रिक अपडेट की सामान्य फीस से अलग होंगे।
अगर आप अपने आधार में एड्रेस या अन्य दस्तावे ऑनलाइन (My Adhaar Portal) से अपडेट करते हैं, तो 14 जून 2026 तक यह सेवा मुफ्त है। लेकिन अगर आप यही अपडेट आधार सेवा केंद्र पर करवाते हैं, तो पहले जहां 50 रुपये देने होते थे, अब 75 रुपये चुकाने होंगे। अगर आप आधार की कलर कॉपी या ई-केवाईसी लेना चाहते हैं, तो अब इसके लिए आपको पैसे चुकाने होंगे। इसका शुल्क 40 रुपये (2025-28) और फिर 50 रुपये (2028-31) तय किया गया है।
ये भी पढ़ें: बिहार की महिलाओं के लिए खुशखबरी, आज बैंक खाते में आएंगे ₹10-10 हजार; सीएम नीतीश करेंगे ट्रांसफर
बायोमेट्रिक अपडेट चार्ज
अगर किसी को फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट करना है तो इन नियमों के हिसाब से फीस लगेगी।
- 6 से 7 साल की उम्र के लिए फ्री रहेगा
- 15 से 17 साल की उम्र में एक बार फ्री होगा।
- बाकी सभी मामलों में 125 रुपये शुल्क देना होगा।
- 7 से 15 साल के बच्चों की बायोमेट्रिक अपडेट फीस 30 सितंबर 2026 तक माफ की गई है।
अधार सर्विस का नया रेट लिस्ट
- नया आधार बनवाना- फ्री
- अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट- (5-17 साल) फ्री
- बाकी बायोमेट्रकि अपडेट- 150 रुपये
- डेमेग्राफिक अपडेट- 90 रुपये
- डॉक्यूमेंट अपडेट- 90 रुपये
- आधार सर्च और प्रिंटआउट- 50 रुपये
Updating aadhaar card has become expensive see the new fee list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
Jul 24, 2026 | 01:36 PMमोतीलाल नगर पुनर्विकास: म्हाडा ने किया बड़ा ऐलान, परियोजना का पूरा नियंत्रण रहेगा अपने पास
Jul 24, 2026 | 01:36 PMब्रज में आस्था का महासंगम: गिरिराज महाराज की परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु, प्रशासन ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम
Jul 24, 2026 | 01:32 PMNEET बवाल के बीच विनीत जोशी की छुट्टी! सरकार ने नियुक्त किया नया शिक्षा सचिव; जानें कौन हैं नरेश पाल गंगवार
Jul 24, 2026 | 01:30 PMWardha News: सेलू में बलीराजा सम्मान समारोह, किसानों के लिए 284 करोड़ की नहर मरम्मत परियोजना
Jul 24, 2026 | 01:24 PMIND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के बाद मां को समर्पित किया खास सेलिब्रेशन
Jul 24, 2026 | 01:23 PMऐन मौके पर बदला वेन्यू! विट्ठल हाउस में CJP और सरकार की बड़ी बैठक, टेबल पर आईं ये मांगें
Jul 24, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














