-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Balasaheb Deshmukh Savnekar 31st Death Anniversary Pusad
अजातशत्रु नेतृत्व की मिसाल थे बालासाहेब सवनेकर, पुसद स्मृति समारोह में इंद्रनील नाईक का प्रतिपादन
- Written By: आंचल लोखंडे
Indranil Naik: पुसद में बालासाहेब देशमुख सवनेकर के 31वें स्मृति-दिवस पर आयोजित समारोह में राज्यमंत्री एड. इंद्रनील नाईक ने उन्हें अजातशत्रु व्यक्तित्व का लोकनेता बताया।

Indranil Naik :पुसद में बालासाहेब देशमुख सवनेकर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pusad Memorial Program: सहकार, राजनीति और सामाजिक समस्याओं को कुशलतापूर्वक संभालने की अद्भुत क्षमता तथा सभी को साथ लेकर चलने की कला लोकनेता सहकार महर्षि बालासाहेब देशमुख सवनेकर में कूट-कूटकर भरी थी। इसी कारण वे अजातशत्रु व्यक्तित्व के धनी थे। यह प्रतिपादन राज्य मंत्री एडवोकेट इंद्रनील नाईक ने किया।
वे सोमवार, 30 तारीख को बालासाहेब देशमुख सवनेकर के 31वें स्मृति-दिवस के अवसर पर नवचंडिका सभागृह में आयोजित अभिवादन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक वसंतराव पाटील कान्हेकर ने की।
मान्यवरों की उपस्थिति में अभिवादन समारोह
प्रमुख अतिथियों में यवतमाल जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बालासाहेब पाटील कामारकर, पूर्व शिक्षा सभापति बी. जी. राठोड, पूर्व सदस्य शिवाजी देशमुख सवनेकर, दिलीप पारध, भोलेनाथ कांबले, पुसद पंचायत समिति के पूर्व उपसभापति विजय जाधव, दिलीप राठोड, पूर्व सरपंच मिलिंद उदेपुरकर, राजेश आसेगांवकर, नाना बेले, दिलीप पाटील कान्हेकर तथा संवेदना सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष किरण देशमुख सवनेकर सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
लंबित आवेदनों का 10 दिन में करें निपटारा, महाराजस्व समाधान शिविर में पालकमंत्री संजय राठोड का निर्देश
पंढरपुर यात्रा 2026: यवतमाल ST को 2.77 करोड़ की आय, 51 हजार श्रद्धालुओं ने किया सफर
Yavatmal Crime: यवतमाल में भूदान भूमि घोटाले की सुगबुगाहट, करोड़ों की जमीन बिक्री की होगी जांच
बालासाहेब देशमुख सवनेकर को अभिवादन
कार्यक्रम की शुरुआत में मान्यवरों के हाथों बालासाहेब देशमुख सवनेकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया। अध्यक्षीय भाषण में वसंतराव पाटील ने कहा कि सवनेकर ने नाईक परिवार के साथ मिलकर सहकार क्षेत्र को नई दिशा दी और किसानों, गन्ना कटाई मजदूरों, खेत-मजदूरों तथा वाहनधारकों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए। सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा।
संवेदना सोशल फाउंडेशन के विभिन्न सामाजिक उपक्रमों की जानकारी देते हुए सचिव शशिकांत जामगडे ने राज्य मंत्री इंद्रनील नाईक के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘तारे ज़मीन पर’ उपक्रम के लिए भरपूर आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर बी. जी. राठोड ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
ये भी पढ़े: पुणे मनपा चुनाव से पहले बड़ा एक्शन! कात्रज नाके पर 67 लाख कैश जब्त, हाईराइडर कार सीज
विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन मुख्याध्यापक किरण देशमुख ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन साहेबराव राठोड ने किया। कार्यक्रम में साहेबराव ठेंगे, दिगंबर जगताप, सुधीर देशमुख, हर्षल देशमुख, राजाभाऊ देशमुख, संभाजी टेटर, यशवंत देशमुख, वसंत देशमुख, सुरेश कदम, वामनराव देशमुख, प्रभाकर टेटर, हेमंत मेश्राम, मंचक देशमुख, प्रा. हट्टेकर, बालाजी काजले, तुषार सेता, प्रतीक चव्हाण, पंडित सूर्यवंशी, एड. गजानन देशमुख, काकडदाती के उपसरपंच अरविंद पुलाते सहित संवेदना सोशल फाउंडेशन, चिंतामणि सेवा मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Balasaheb deshmukh savnekar 31st death anniversary pusad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 05:01 PMPM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
Aug 05, 2026 | 04:59 PMबच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
Aug 05, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














