- Hindi News »
- Entertainment »
- Govinda Gun Accident 2024 Ragini Khanna Reaction Family Truth
पूरा परिवार सदमे में था…गोविंदा को लगी गोली की घटना पर अब भांजी रागिनी खन्ना ने तोड़ी चुप्पी
Ragini Khanna Statement: 2024 में गोविंदा को लगी गोली की घटना पर अब उनकी भांजी रागिनी खन्ना ने खुलकर बात की और उस दिन परिवार पर क्या बीती, इसका खुलासा भी किया है, तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
- Written By: स्नेहा मौर्या

गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Govinda Gun Accident: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा साल 2024 में उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे, जब खबरें आई कि उन्हें पैर में गोली लग गई है। यह खबर सामने आते ही इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक हर कोई हैरान रह गया था। घटना को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर फैलने लगी थीं। अब इस पूरे मामले पर गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने पहली बार खुलकर बात की है।
सबसे पहले मां को मिली थी जानकारी
दरअसल, रागिनी खन्ना ने बताया कि इस घटना की पहली जानकारी उनकी मां को मिली थी। उन्होंने कहा, “मेरी मां को अचानक एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि चीची मामा ने खुद को शूट कर लिया है। यह सुनते ही हम सभी लोग सकते में आ गए। उस पल किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है और मामला कितना गंभीर है।”
खबर सुनते ही अस्पताल पहुंची फैमिली
रागिनी ने आगे बताया कि खबर मिलते ही उनकी मां ने एक पल की भी देरी नहीं की। “मेरी मां तुरंत मेरे भाई के साथ अस्पताल के लिए निकल गईं। मैं उस वक्त शॉक में थी। मैं इमोशनली काफी रिएक्टिव हूं, इसलिए मैंने खुद को संभालने की कोशिश की, ताकि हालात और बिगड़ें नहीं।”
सम्बंधित ख़बरें
Asha Bhosle Heart Attack: दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती
Udaybir Sandhu On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ का पिंडा अब साउथ में बनेगा विलेन, उदयबीर संधू को मिला बड़ा मौका
‘हर दिन नए विचार, लेकिन मन में बेचैनी…’, Amitabh Bachchan ने बताया कैसे इंटरनेट हमारी सोच को कर रहा प्रभावित
पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म
उन्होंने बताया कि वह लगभग तीन घंटे बाद अस्पताल पहुंचीं, जबकि उनकी मां और भाई तुरंत वहां मौजूद थे। रागिनी के मुताबिक उस वक्त पूरा परिवार बेहद तनाव और डर के माहौल में था।
क्या था पूरा मामला?
अक्टूबर 2024 की एक सुबह अचानक खबर आई थी कि गोविंदा को पैर में गोली लग गई है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में जांच में साफ हुआ कि यह कोई साजिश नहीं थी, बल्कि रिवॉल्वर साफ करते वक्त गलती से गोली चल गई थी। इस हादसे में किसी और की कोई भूमिका नहीं पाई गई।
ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का ट्रेलर रिलीज, आम्रपाली दुबे-विक्रांत सिंह की जोड़ी ने मचाया तहलका
अफवाहों ने बढ़ाई थी चिंता
घटना के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कई लोगों ने इसे साजिश से जोड़कर देखा, जिससे परिवार की टेंशन और बढ़ गई। इस पर रागिनी ने साफ कहा कि उन्हें पुलिस जांच पर पूरा भरोसा है। उन्होंने बताया,“अस्पताल में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद थे और घर के बाहर भी करीब 50 पुलिस वाले तैनात थे। पुलिस ने हर एंगल से जांच की और उन्हें संतोषजनक जवाब मिले। अगर इस घटना में कोई और शामिल होता, तो वह बच नहीं पाता।”
रागिनी के मुताबिक, जांच पूरी होने और सच्चाई सामने आने के बाद परिवार को राहत मिली। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद डरावना समय था, लेकिन अब वह इस बात से संतुष्ट हैं कि मामले में किसी तरह की साजिश नहीं थी।
Govinda gun accident 2024 ragini khanna reaction family truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक
Apr 11, 2026 | 11:31 PMParshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Apr 11, 2026 | 11:19 PMExclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMCSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय
Apr 11, 2026 | 10:10 PM2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Apr 11, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














