India's Got Talent 11 को आज मिलेगा विनर, फिनाले में करिश्मा कपूर और इमरान हाशमी लगाएंगे चार-चांद

India's Got Talent: IGT-11 का ग्रैंड फिनाले आज रात है। करिश्मा कपूर और इमरान हाशमी स्पेशल गेस्ट होंगे। करिश्मा 'व्हाट इज योर मोबाइल नंबर' पर डांस करेंगी। टॉप 7 कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे।
India's Got Talent 11 Winner
India's Got Talent 11 Finale Karisma As Guest (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

India's Got Talent 11 Winner: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट-11' (India's Got Talent - 11) अपने ग्रैंड फिनाले के लिए पूरी तरह तैयार है। इस शानदार फिनाले एपिसोड में 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर और एक्टर इमरान हाशमी स्पेशल गेस्ट के रूप में एंट्री कर रहे हैं, जिससे शो में चार-चांद लग जाएंगे।

शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है, और आज रात विनर का नाम सामने आ जाएगा। आइए जानते हैं शो के फिनाले में क्या खास होने वाला है और टॉप 7 कंटेस्टेंट्स कौन-कौन हैं।

करिश्मा कपूर का आइकॉनिक डांस और खतरनाक स्टंट्स

सोनी टीवी द्वारा जारी किए गए फिनाले के कुछ प्रोमो से पता चलता है कि यह रात कितनी धमाकेदार होगी:

करिश्मा कपूर की एंट्री: एक प्रोमो में करिश्मा कपूर अपनी ही फिल्म 'हसीना मान जाएगी' के गाने 'व्हाट इज योर मोबाइल नंबर' पर अपना आइकॉनिक स्टेप करती नजर आईं। उन्हें देखकर जज नवजोत सिंह सिद्धू स्टैंडिंग ओवेशन देते हुए तालियां बजाते हैं।

खतरनाक करतब: कंटेस्टेंट्स खतरनाक और अजब-गजब कारनामों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एक प्रोमो में दो कंटेस्टेंट्स बिना किसी प्रोप के सिर्फ हाथों और पैरों से कूद-कूदकर करतब दिखा रहे हैं, जिसे देखकर मलाइका अपनी आंखें बंद कर लेती हैं, जबकि इमरान हाशमी उनकी हिम्मत की खूब तारीफ करते हैं।

इमरान हाशमी करेंगे फिल्म का प्रमोशन

शो को हर्ष लिम्बाचिया होस्ट कर रहे हैं।

इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग ओटीटी फिल्म 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' (Taskari: The Smuggler's Web) को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे।

ये हैं टॉप 7 कंटेस्टेंट्स और इनाम

'इंडियाज गॉट टैलेंट-11' का अजब-गजब फिनाले सोनी टीवी पर आज रात 9 बजकर 30 मिनट पर टेलीकास्ट होगा। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी देखा जा सकता है।

फाइनल कंटेस्टेंट लिस्ट:

  • वी कंपनी
  • अमेजिंग अप्सरा
  • आकाश और अभिषेक
  • नेपाल टाइगर्स
  • क्लासिक क्वींस
  • विक्की कृष्णा
  • कैलिबॉयज

ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपये कैश भी दिया जाएगा

शो जीतने वाले कंटेस्टेंट को शो की ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपये कैश भी दिया जाएगा। आज रात यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन अपने हुनर से पूरे देश का दिल जीतने में कामयाब होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com