-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Municipal Election Katraj 67 Lakh Cash Seized
पुणे मनपा चुनाव से पहले बड़ा एक्शन! कात्रज नाके पर 67 लाख कैश जब्त, हाईराइडर कार सीज
- Written By: आकाश मसने
Pune News: पुणे नगर निगम चुनावों को लेकर कड़ी निगरानी के बीच सर्विलांस स्क्वाड टीम (SST) ने कात्रज इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान एक चारपहिया वाहन से 67 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

जब्त कैश के साथ अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Cash Seized In Katraj: पुणे नगर निगम चुनावों के मद्देनजर कात्रज इलाके में सर्विलांस स्क्वाड टीम (SST) ने नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कात्रज जंक्शन पर बनाए गए SST चेकपॉइंट पर जांच के दौरान एक टोयोटा हाईराइडर चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। इस कार्रवाई में कुल 67 लाख रुपये कैश जब्त किए गए हैं।
यह ऑपरेशन शुक्रवार (2 दिसंबर) की सुबह SST टीम लीडर एवं स्वास्थ्य निरीक्षक योगेश सुरेश माने के नेतृत्व में किया गया। टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक सफेद रंग की टोयोटा हाईराइडर कार को रोका, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MH 12 VZ 4014 है।
ट्रंक से मिला कैश, लाल बैग में रखे थे नोट
जांच के दौरान कार मालिक की पहचान तुषार विजय मिराजकर (39), निवासी सासवड, पुणे के रूप में हुई। वाहन में उसके साथ अनिल शंकर कामठे और गणेश बालासाहेब जगताप भी मौजूद थे। तीनों से मौके पर ही पूछताछ की गई। जब SST टीम ने गाड़ी के ट्रंक की तलाशी ली, तो उसमें एक लाल रंग का बैग मिला, जिसमें अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोटों के बंडल रखे हुए थे। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि यह रकम सासवड तालुका के टक्करवाड़ी गांव में सर्वे नंबर 135 की जमीन खरीदने के लिए नकद ले जाई जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
आईटी हब हिंजवड़ी में गहराया पानी का संकट, लोग वॉटर एटीएम पर निर्भर; अनदेखी से फूटा जनता का आक्रोश
पुणे में One Journey One Ticket सिस्टम की तैयारी, एक टिकट से कर सकेंगे मेट्रो और PMPML बस का सफर
Pune Metro Line 3 का सफर जुलाई से होगा शुरू, हिंजवडी से शिवाजीनगर की दूरी अब सिर्फ 45 मिनट में होगी पूरी
Purandar Airport Project: प्रभावित किसानों के भूमि विवाद सुलझाने को 22 जून को विशेष कैंप, मौके पर होगा निपटारा
यह भी पढ़ें:- मुंबई में बिजली-पानी से टैक्स तक सब होगा मुफ्त! आदित्य-अमित ठाकरे ने जारी किया 16 सूत्रीय ‘वचननामा’
आचार संहिता के चलते कैश जब्त
चूंकि चुनाव आचार संहिता लागू है, इसलिए इतनी बड़ी नकद राशि के परिवहन का सत्यापन आवश्यक था। SST टीम ने गवाहों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर नकदी को सील कर जब्त कर लिया। टोयोटा हाईराइडर वाहन को भी नगर निगम द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। मामले की जानकारी नोडल अधिकारी श्रीपाद नाइक के माध्यम से आयकर विभाग को दे दी गई है। आगे की जांच के लिए आयकर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और नकदी के स्रोत व उपयोग की जांच की जाएगी।
Pune municipal election katraj 67 lakh cash seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर-अबू धाबी सेंटर विवाद: NTA की जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच, सोशल मीडिया के दावों की खुली पोल
Jun 21, 2026 | 02:19 PMIND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
Jun 21, 2026 | 02:15 PMBeauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Jun 21, 2026 | 02:14 PMIran US Deal: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच लेबनान पर इजरायली हमला, 7 की मौत
Jun 21, 2026 | 02:12 PMपैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
Jun 21, 2026 | 02:09 PMBreaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
Jun 21, 2026 | 02:02 PMगड़चिरोली: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, प्रलंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Jun 21, 2026 | 02:01 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














