-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- 30 Percent Of The New Budget Funds Were Received Wardha District Got Rs 123 81 Crore
नए बजट की 30% प्राप्त, वर्धा जिले को मिले 123.81 करोड़ रुपए, विकास कार्यों को मिलेगी गति
- Written By: आंचल लोखंडे
Wardha District: वर्धा जिले में विविध विभाग अंतर्गत किए जाने वाले विकास कामों के लिए डीपीसी का बजट मंजूर होता है़। 2025-26 इस आर्थिक वर्ष के लिए कुल 412.70 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली थी़।

नए बजट की 30 प्रश. निधि प्राप्त (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha News: वर्धा जिले में विविध विभाग अंतर्गत किए जाने वाले विकास कामों के लिए डीपीसी का बजट मंजूर होता है़। 2025-26 इस आर्थिक वर्ष के लिए अतिरिक्त मांग के साथ कुल 412.70 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली थी़। जिला वार्षिक योजना के तहत विविध विभागों से प्रस्ताव मंगवाये गए़ लगभग चार महीनों बाद मंजूर नए बजट की 30 प्रतिशत निधि सरकार से प्राप्त हुई है़। जिला प्रशासन को 123 करोड़ 81 लाख रुपए मिलने की जानकारी है़। उक्त निधि के जरिए जिले के विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलेगी, ऐसा कहा जा रहा है़।
राज्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री डॉ़ पंकज भोयर की अध्यक्षता में 2025-26 आर्थिक वर्ष के लिए जिला नियोजन समिति की बैठक ली गई़। इस आर्थिक वर्ष के लिए जिला वार्षिक योजना जनरल फंड में 350 करोड़, अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए 44 करोड़ व आदिवासी क्षेत्र बाहरी उपयोजना के लिए 18 करोड़ 70 लाख 6 हजार इस प्रकार कुल 412 करोड़ 70 लाख 6 हजार के बजट को मंजूरी दी गई थी़। बजट का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया़। वरिष्ठ स्तर पर भी इसे मंजूरी मिली़। परंतु गत चार महीनों से विभिन्न कामों के लिए निधि की प्रतीक्षा थी़। जिले के पालकमंत्री डॉ़ पंकज भोयर के लगातार प्रयास से आखिरकार सरकार द्वारा पहले चरण में जिले को 123.81 करोड़ का निधि प्राप्त हुआ है़।
जनरल फंड में मिले 105 करोड़
डीपीसी के जनरल फंड में करीब 105 करोड़ का निधि प्राप्त हुआ है़। इस फंड में कृषि व इससे जुडे काम, सामाजिक व सामूहिक सेवा जैसे स्वास्थ्य, क्रीड़ा, शिक्षा, लाइब्ररी, नगर पालिका, महिला बालकल्याण अंतर्गत कार्य के लिए़ जलसंपदा, बिजली सेवा, उद्योग, सड़क विकास, पुलिस विभाग, पर्यटन व इको टूरिजम, यात्रा स्थल, नाविन्यपूर्ण कामों सहित अन्य कुछ कामों पर उक्त निधि खर्च किया जाएगा़।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख का गांजा और कार जब्त, दो युवतियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
वर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल
Wadha News: सिंदी रेलवे में प्री-प्राइमरी स्कूलों का उद्घाटन, भार्गव बोले- कम खर्च में बेहतर शिक्षा जरूरी
वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
ये भी पढ़े: वर्धा शहर के अधूरे राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों को तत्काल पूरा करें, पालकमंत्री ने दिए निर्देश
अन्य उपयोजना के तहत मिले 18।81 करोड़
जनरल फंड के अलावा नए बजट में मंजूर निधि में से अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए 13।20 करोड़ व आदिवासी क्षेत्र बाहरी उपयोजना के लिए 5 करोड़ 61 लाख 2 हजार इस प्रकार कुल 18 करोड़ 81 लाख 2 हजार का निधि जिला प्रशासन को प्राप्त होने की जानकारी है़।
2964. 75 लाख के कामों मिली मान्यता
जिला वार्षिक योजना सन 2025-26 के मंजूर बजट में जिले को पहले चरण में 30 प्रश निधी प्राप्त हुआ है़। इसमें 29 करोड़ 64 लाख 75 हजार के कामों को प्रशासकीय मान्यता दी गई है़। इसमें जनरल फंड अंतर्गत 21 करोड़ 72 लाख 15 हजार के विभिन्न कामों को प्रशासकीय मान्यता मिली है़। अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत 7 करोड़ 92 लाख 60 हजार के कामों को मान्यता मिली है़। आदिवासी क्षेत्र बाहरी उपयोजना अंतर्गत अब तक एक भी काम को मान्यता न मिलने की जानकारी है़।
30 percent of the new budget funds were received wardha district got rs 123 81 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














