Angad Rithik Clash: ऋतिक का बदला अंदाज, तुलसी के खिलाफ भरेगा जहर, अंगद से होगी जबरदस्त भिड़ंत

KSBKBT Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी शांति निकेतन में लौटकर परिवार बचाने की तैयारी कर रही हैं। ऋतिक का बदलता अंदाज और अंगद के साथ उसकी टकराहट कहानी में रोमांच बढ़ा रही है।
Hrithik against Tulsi and have a fierce confrontation with Angad
क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपडेट (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: टीवी की दुनिया का मशहूर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामों के लिए सुर्खियों में है। पिछले कुछ हफ्तों से शो टीआरपी में टॉप पोजिशन पर बना हुआ है। छह साल के लीप के बाद मिहिर और तुलसी अलग हो गए थे, लेकिन अब शांति निकेतन में दोनों का आमना-सामना होने वाला है, जो दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज है।

लेटेस्ट एपिसोड में ऋतिक की सुसाइड की कोशिश और उसके बाद मिहिर और तुलसी की बहस को दिखाया गया। ऋतिक की हालत देखकर सभी सदमे में हैं, वहीं तुलसी ने मिहिर को जमकर खरी-खोटी सुनाई। दर्शकों को अब यह देखने को मिलेगा कि कैसे तुलसी अपने परिवार और घर के लिए लड़ाई करती हैं। तुलसी को अब पता चल चुका है कि विरानी परिवार कितने बुरे हालात में है।

अंगद पर उतरी है ऋतिक की नाराजगी

शांति निकेतन बिकने के कगार पर है और रणविजय ने सारे शेयर्स अपने नाम कर लिए हैं। इस बीच, ऋतिक पूरी तरह बदल चुका है और अब वह तुलसी को लेकर गुस्सा दिखा रहा है। ऋतिक की नाराजगी अंगद पर भी उतरी है, और दोनों के बीच जबरदस्त टकराव होने वाला है। दर्शकों को दिखाया गया कि ऋतिक ने अंगद से कहा कि उसने उस लड़की के लिए घर, बिजनेस और सबकुछ छोड़ दिया, और अब अचानक क्यों लौट आया है।

ऋतिक ने सुसाइड की खबर से टूट जाएगी मुन्नी

रणविजय ने भी अपने कूटनीतिक खेल से अंगद को उसके शेयरों से बाहर कर दिया है। यह कदम न केवल परिवार की संपत्ति को खतरे में डालता है बल्कि नॉयना की स्थिति को भी कमजोर करता है। मुन्नी को इस बात का पता चलता है कि ऋतिक ने सुसाइड की कोशिश की थी और वह टूट जाती है। यह सीन दर्शकों को भावनाओं से जोड़ने वाला है।

रणविजय और नॉयना की चालाकियां होगी फेल

इस सबके बीच, तुलसी शांति निकेतन में वापसी कर अपने परिवार और घर को बचाने की योजना बनाती हैं। उनका निर्णय दर्शकों को यह दिखाता है कि कैसे परिवार की भलाई के लिए वे किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आने वाले एपिसोड में तुलसी की वापसी के साथ न केवल परिवार में हलचल मचेगी, बल्कि रणविजय और नॉयना जैसी चालाकियां भी फेल होंगी। इसके अलावा, दर्शकों को ऋतिक और अंगद के बीच की टकराहट और तुलसी की सशक्त भूमिका देखने को मिलेगी, जो शो को और भी रोमांचक बनाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com