ये लोग बार-बार भगवान राम का...कांग्रेस पर क्यों भड़क गए तेज प्रताप यादव, VIDEO में समझें पूरा माजरा

Bihar News: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गिरिराज सिंह के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाया था।

Tej Pratap Yadav: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गिरिराज सिंह के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह ने सही बोला है। ये राम विरोधी हैं। जिस तरीके से राम को कृष्ण को महादेव को ये लोग तो पल-पल अपमान किया है। ये लोग ये लोग चंदन तिलक भी नहीं लगाता है। टीका चंदन लगाना चाहिए। सम्मान करना चाहिए। सभी जाति सभी बिरादरी सभी धर्मों के लोगों को सम्मान करना चाहिए। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हम सब हैं भाई। अब गठबंधन रहता है तो गठबंधन टूटता भी है। हर एक पार्टी का वसूल रहता है। कुछ सिद्धांत पसंद नहीं आता है तो गठबंधन तोड़ देता है। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। जिसे आप उपर दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com