- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Temple Reverberated With The Chants Of Jhulelal In Ulhasnagar
झूलेलाल के जयकारों से गूंजा मंदिर, सिंधी समुदाय ने मनाया पवित्र चालीहा व्रत पर्व, 40 दिन उपवास
Bhagvan Jhulelal: पवित्र चालीहा पर्व के दौरान सिंधी समाज के लाखों लोगों ने चालीस दिनों तक उपवास रखकर पूजा-अर्चना की तथा सुबह-शाम भगवान झूलेलाल की कथा का श्रवण भी किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

झूलेलाल के जयकारों से गूंजा मंदिर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Ulhasnagar: सिंधी समुदाय का चालीस दिवसीय पवित्र व्रत तथा अखंड ज्योति महोत्सव अर्थात चालीहा पर्व का समापन शनिवार की देर शाम आस्था, श्रद्धा एवं पारंपरिक मटकी परवान के साथ हुआ। पवित्र चालीहा पर्व के दौरान सिंधी समाज के लाखों लोगों ने चालीस दिनों तक उपवास रखकर पूजा-अर्चना की तथा सुबह-शाम भगवान झूलेलाल की कथा का श्रवण भी किया। इस महोत्सव में झूलेलाल मंदिरों को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया था। मंदिरों में कथा, आरती, भजन-कीर्तनों के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन तथा हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलन हुए।
इन व्रतों के दिनों में महिलाएं प्रतिदिन चार या पांच मुखी आटे का दीपक से भगवान की पूजा करती हैं, साथ ही मनोकामनाएं मांगने वाली महिलाएं अपने घर से चावल, इलायची, मिस्त्री व लौंग लाकर झूलेलाल भगवान की आराधना करती हैं। मटकी और बहराणा साहेब का आयोजन भी होता है। जीवन को सुखी बनाने एवं लोक कल्याण के लिए यह व्रत महोत्सव मनाया जाता है।
व्रत का महत्व
समुदाय का बड़ा व्रत, जल की आराधना का पर्व भगवान झूलेलाल के इस पर्व में जल की आराधना की जाती है। यह सिंधी समुदाय का सबसे बडा। व्रत का पर्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों भगवान झूलेलाल वरूणदेव का अवतरण करके भक्तों के कष्ट दूर करते हैं। जो भी 40 दिन तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते है, उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं। सिंधी समुदाय का सबसे बडा। धार्मिक आयोजन भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव ही माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के घोडबंदर रोड पर रविवार सुबह ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, मेट्रो ब्रिज निर्माण बना वजह
प्रताप सरनाईक का बड़ा आरोप, काशीमीरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने की रची जा रही साजिश
भाईंदर के समुद्री क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, ओएनजीसी प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा इंतजामों की कमी से मछुआरों में डर
Thane Metro Line 4 Project: ठाणे मेट्रो-4 परियोजना में फिर देरी, 2027 से पहले सेवा शुरू होने की संभावना कम
ये भी पढ़े: ठाणे के गणेशोत्सव पंडाल में 11 मारुतिराय के दर्शन, झांकियों के माध्यम से सामाजिक संदेश
भक्तों के लिए मुफ्त बस सेवा
76 सालों से प्रज्वलित अखण्ड ज्योति को साक्षी मानते हुए किया जाने वाला 40 दिन का व्रत दुनिया के किसी भी व्रत से ज्यादा लंबे अंतराल तक चलने वाला व्रत त्यौहार माना जाता है। 30 अगस्त को मटकी मेले का आयोजन सन्तों-महात्माओं के सानिध्य में हुआ। उल्हासनगर कैम्प 5 के पूज्य चालीहा साहब मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम हुए।
भक्तों ने सिर पर मटकी रखकर जल देवता की पूजा कर मटकी को चालीहा मंदिर तथा कल्याण स्थित नदी के जल में प्रवाहित किया। हर साल की तरह इस साल भी शिवसेना उल्हासनगर शहर शाखा के तरफ से इस पर्व पर मंदिर जाते भक्तों के लिए उल्हासनगर 1 नंबर से 5 नंबर तक एक दिन के लिए मुफ्त में बस सेवा चलाई गई।
Temple reverberated with the chants of jhulelal in ulhasnagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल की पहली कैबिनेट बैठक में हुए अहम फैसले, जल्द लागू होगी सरकारी योजनाएं, CM सुवेंदु अधिकारी ने की घोषणा
May 11, 2026 | 01:55 PMअकोला में बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला, POCSO के तहत मामला दर्ज; पुलिस कार्रवाई जारी
May 11, 2026 | 01:55 PMJagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व
May 11, 2026 | 01:43 PMमोरबे डैम में केवल 85 दिन का पानी शेष, कैलाश शिंदे ने नागरिकों से की बचत की अपील
May 11, 2026 | 01:41 PMCTET September 2026: सीटीईटी सितंबर परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन आसान स्टेप्स में करें आवेदन
May 11, 2026 | 01:38 PMसनातन को मिटाने वाले खुद…CM योगी ने वाराणसी में भरी हुंकार, बोले- PM मोदी ने संवारा भारत का सांस्कृतिक गौरव
May 11, 2026 | 01:38 PMउज्जैन में किसान कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, अशोक जाट के जिला बदर के विरोध में पुलिस से झड़प
May 11, 2026 | 01:34 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM














