- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ghodbunder Road Patlipada Flyover Burning Car Incident
Thane: पातलीपाडा फ्लाईओवर पर कार में भीषण आग, 1 घंटे से अधिक ट्रैफिक ठप
Thane: पातलीपाडा फ्लाईओवर पर चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ड्राइवर की सतर्कता से पांचों सवार सुरक्षित बच गए, जबकि आग बुझाने के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया।
- Written By: अपूर्वा नायक

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Thane News In Hindi: घोड़बंदर रोड पर पातलीपाडा फ्लाईओवर शनिवार की रात ‘बर्निंग कार’ का नजारा देखने को मिला। मीरा भायंदर से भीमाशंकर जा रहे कार में सवार सभी पांच लोग बाल-बाल बच गए, अग्निशमन दल के जवानों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस घटना की बजह से एक घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक जाम रहा। मनपा के आपदा प्रबंधन कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक रात के लगभग 1 बजे पातलीपाडा फ्लाईओवर पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद आपदा प्रबंधन के कर्मचारी, पुलिस और अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंच गए।
घोड़बंदर रोड पर घंटे भर ट्रैफिक जाम
फ्लाईओवर से उठती आग की लपटें दूर से ही दिख रही थी, इसलिए दोनों तरफ देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। अग्निशमन दल के जवानों ने 35 से 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी, कार रमेश सतत की थी एवं ड्राइवर राजेश राउत चार लोगों के साथ भीमाशंकर जा रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे खर्च करेगी 765 करोड़ रुपये, पश्चिम रेलवे पर ‘कवच’ सिस्टम के लिए 188 करोड़ की मंजूरी
सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित
मेलघाट के गांवों में सोलर माइक्रो ग्रिड से होगी बिजली आपूर्ति: मुख्यमंत्री
ये भी पढ़ें :- Thane: आधी जली लाश से खुली हत्या की गुत्थी, पत्नी समेत चार गिरफ्तार
फ्लाईओवर से उतरते समय जैसे ही ड्राइवर ने कार से धुआं निकलता देखा, उसने कार एक तरफ लगाई और सभी को बाहर निकलने को कहा। आग लगने के दौरान पलाईओवर पर ट्रैफिक कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।
Ghodbunder road patlipada flyover burning car incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, कहा- विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल में किसी को आनंद नहीं आता
Mar 10, 2026 | 10:37 PMहवाई सफर पर ईरान-इजराइल तनाव की मार, भारतीय एयरलाइंस ने 15% बढ़ाया किराया; जानें किन रूट्स पर सबसे ज्यादा असर
Mar 10, 2026 | 09:59 PMईरान-अमेरिका जंग: मालदीव में फंसे इटली के 1500 पर्यटक; चीन ने उठाई तत्काल युद्धविराम की मांग
Mar 10, 2026 | 09:59 PMरेलवे खर्च करेगी 765 करोड़ रुपये, पश्चिम रेलवे पर ‘कवच’ सिस्टम के लिए 188 करोड़ की मंजूरी
Mar 10, 2026 | 09:54 PM26 साल बाद रमजान में दुर्लभ संयोग, इस साल होंगे 5 जुमा और 2 अलविदा जुमा
Mar 10, 2026 | 09:49 PM‘अब खुल गया दरवाजा…’ बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ममता बनर्जी ने खत्म किया धरना
Mar 10, 2026 | 09:49 PM‘आपकी आस्था है आप मंदिर जाइए या गुरुद्वारे…’, ईशान के बाद हरभजन सिंह ने दिया कीर्ति आजाद को तगड़ा जवाब
Mar 10, 2026 | 09:47 PMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM












