-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Goa Nightclub Fire Tragedy Manager Arrested 25 Dead Eyewitness Account
25 मौतें और मैनेजमेंट की लापरवाही, क्या पटाखों ने ली सबकी जान? Goa Club कांड की अब तक की पूरी कहानी
- Written By: सौरभ शर्मा
Goa Club में रात के जश्न का माहौल मातम में बदल गया। यहां एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने 25 हंसते-खेलते लोगों की जान ले ली। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए गिरफ्तारियां शुरू कर दी है।

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड की पूरी कहानी (फोटो- IANS)
Goa Nightclub Fire Update News: गोवा के अरपोरा में शनिवार की रात जश्न का माहौल मातम में बदल गया। यहां एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने 25 हंसते-खेलते लोगों की जान ले ली। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मालिकों और निवेशकों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और साफ कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मरने वालों में 4 पर्यटक और 14 स्टाफ मेंबर शामिल हैं, जबकि 7 शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गहरा दुख जताया है। राज्य के डीजीपी आलोक कुमार के मुताबिक, बेसमेंट में किचन होने और वेंटिलेशन की कमी के कारण ज्यादा मौतें दम घुटने से हुईं। गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने भी पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।
जश्न के बीच मौत का मंजर
शुरुआत में पुलिस को बताया गया कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ, लेकिन चश्मदीदों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एक चश्मदीद ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे बेली डांस परफॉर्मेंस के दौरान मैनेजमेंट ने पटाखे फोड़े थे। क्लब की सजावट में बांस और सूखी घास का इस्तेमाल हुआ था, जिसने चिंगारी से तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरा हॉल धुएं और लपटों से घिर गया। फातिमा शेख नामक चश्मदीद ने बताया कि वहां भगदड़ मच गई और रास्ता संकरा होने की वजह से लोग बाहर नहीं निकल पाए।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Explainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
यह भी पढ़ें: Indigo Crisis: छठे दिन 650 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल और सरकार का अल्टीमेटम, पूछा- एक्शन क्यों न लें?
सीढ़ियों पर बिखरी लाशें
मंजर इतना भयावह था कि जान बचाने के लिए भागते लोग गलती से ग्राउंड फ्लोर पर बनी किचन की तरफ चले गए, जहां सबसे ज्यादा शव बरामद हुए। आग और धुएं के कारण कई लोगों की मौत सीढ़ियों पर ही हो गई। क्लब के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि उसने धमाकों की आवाजें सुनीं और लोगों को चिल्लाते हुए भागते देखा। फिलहाल 6 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि क्लब फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं कर रहा था, जिसकी अब गहन जांच की जा रही है।
Goa nightclub fire tragedy manager arrested 25 dead eyewitness account
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














