- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- 20 Drones Monitoring Bhiwandi Deputy Commissioner Of Police Borate Appeals
20 ड्रोन से शहर की निगरानी, पुलिस उपायुक्त बोराटे की शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील
- Written By: आंचल लोखंडे
Thane Polic: भिवंडी में गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। राज्य रिजर्व बल की टुकड़ियों के साथ 927 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

20 ड्रोन से शहर की निगरानी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Drones Monitoring: भिवंडी में गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। राज्य रिजर्व बल की टुकड़ियों के साथ 927 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उक्त जानकारी पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे ने दी है। उन्होंने बताया कि, भिवंडी पुलिस उपायुक्त क्षेत्र में 179 सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल गणेशोत्सव त्योहार मना रहे हैं।
गणेशोत्सव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए, गणेशोत्सव मंडलों, शांति समिति के सदस्यों, पुलिस मित्रों, महिला सतर्कता समिति के सदस्यों, मोहल्ला समितियों को उपायुक्तलय के सभी पुलिस स्टेशनों में बैठकें आयोजित कर गणेशोत्सव – को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में – सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
सतर्क रहने के साथ उचित निर्देश दिए
भिवंडी – मनपा, टोरेंट पावर के साथ भी बैठकें कर – सतर्क रहने के साथ उचित निर्देश दिए गए हैं। गणेशोत्सव के दौरान, 3 पुलिस – उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्त 3, पुलिस निरीक्षक 17, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक/पुलिस उपनिरीक्षक 93, पुलिस अमलदार 590, महिला पुलिस अमलदार 162, होमगार्ड 65, राज्य रिजर्व बल की दो टुकड़ियां, आरसीपी मोबाइल जोन 2 स्ट्राइकिंग तैनात किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे की 193 एकड़ जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 2800 करोड़ रुपये के TDR पर बढ़ा सियासी घमासान
‘हम मराठी को किराए पर घर नहीं देते’, भायंदर की घटना पर भड़के प्रताप सरनाईक, बोले-शिवसेना की भाषा में देंगे जवाब
कल्याण-डोंबिवली में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई तेज, महापालिका ने बढ़ाई सख्ती
50 साल पुराने भिवंडी एसटी डिपो की बदलेगी तस्वीर, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
भिवंडी में 800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
गणपति विसर्जन जुलूस मार्ग पर शहर के प्रमुख स्थानों पर 800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विसर्जन जुलूस पर 20 ड्रोन कैमरों से नज़र रखी जाएगी। प्रत्येक सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के साथ समन्वय अधिकारी, पुलिस अमलदार, शांति समिति के सदस्य और पुलिस मित्रों को तैनात किया गया है।
पुलिस उपायुक्त भिवंडी शशिकांत बोराटे ने शहर के सभी धर्मों के नागरिकों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर में जो अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं, उनकी छानबीन पुलिस मुस्तैदी से कर रही है। अवांछनीय तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: 2 शिक्षकों के तबादले से नाराज़ ग्रामीणों शिक्षा विभाग को दिया अल्टीमेटम, कहा- स्कूल पर लगा देंगे ताला
पुलिस, मनपा, फायरब्रिगेड के कर्मचारी रहे मौजूद गणेश बप्पा की विदाई
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के साथ डेढ़ दिन के गणपति बप्पा की भक्तों ने नम आंखों से विदाई की। इस दौरान पुलिस, मनपा, फायरब्रिगेड सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार दिवा प्रभाग समिति के दातिवली तालाब पर 562 घरेलू गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए दिवा पुलिस चौकी के सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल कोलेकर, राजेन्द्र तोरडमल, वसंत खतेले, पुलिस उप निरीक्षक सुभाष मोरे समेत पुलिस टीम मुस्तैद थी। इस दौरान दातिवली तालाब पर शाल फायर ब्रिगेड के स्वप्निल सरनोवत अपनी टीम के साथ मौजूद थे।
20 drones monitoring bhiwandi deputy commissioner of police borate appeals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
May 30, 2026 | 12:53 PMट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान
May 30, 2026 | 12:47 PMत्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
May 30, 2026 | 12:45 PMMyanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
May 30, 2026 | 12:43 PMनागपुर यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, सेमीकंडक्टर सेक्टर में करियर का मौका, RTMNU ने शुरू किया नया कोर्स
May 30, 2026 | 12:43 PM7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
May 30, 2026 | 12:41 PMजल क्रांति की ओर मध्यप्रदेश, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत रिकॉर्ड 2 लाख से अधिक संरचनाओं का कार्य पूरा
May 30, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














