-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Devli Solar Fencing Scheme Approved 248 Villages Mla Bakane Update
248 गांवों को मिली सौर ऊर्जा कुंपण योजना की मंजूरी, विधायक बकाने ने पत्रकार परिषद में दी जानकारी
- Written By: आंचल लोखंडे
Solar Fencing Scheme Approval: देवली विधानसभा क्षेत्र के 248 गांवों को सौर ऊर्जा कुंपण योजना की मंजूरी मिल गई है। विधायक राजेश बकाने के प्रयासों के बाद वर्धा जिले की सूची में क्षेत्रों को शामिल किया।

248 गांवों को मिली सौर ऊर्जा कुंपण योजना की मंजूरी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Devli Assembly Constituency: देवली क्षेत्र के किसानों की फसलों को वन्य प्राणियों से हो रहे भारी नुकसान को देखते हुए सौर ऊर्जा आधारित कुंपण उपलब्ध कराने की किसानों की मांग को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में किसानों ने विधायक राजेश बकाने से विशेष अनुरोध किया था। किसानों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक बकाने ने यह मुद्दा विधिमंडल में उठाया था और क्षेत्र के किसानों को सौर कुंपण योजना का लाभ देने की मांग की थी।
विधायक बकाने के प्रयासों के बाद वर्धा जिले के 959 लाभार्थी गांवों की नई सूची जारी की गई है, जिसमें देवली विधानसभा क्षेत्र के 248 गांव शामिल किए गए हैं। इससे किसानों को अब वन्य प्राणियों द्वारा फसलों पर होने वाले हमलों से सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। इस बारे में जानकारी विधायक बकाने ने पत्रकार परिषद में दी। यह योजना सरकार द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जन-वनीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत लागू की गई है।
प्रति लाभार्थी 75% अनुदान की सुविधा
सौर कुंपण व्यवस्था के लिए प्रति लाभार्थी 75 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम 15,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। देवली विधानसभा क्षेत्र में आरक्षित वन क्षेत्र न होने के कारण यहां के किसान अब तक इस योजना से वंचित थे, जिसके चलते वन्य प्राणियों द्वारा फसल नुकसान की घटनाएं अधिक होती थीं और किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
Yavatmal News: उमरखेड़ के किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील, कृषि जानकारी मिलेगी मोबाइल पर
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
जंगली जानवर बने किसानों के दुश्मन, अमरावती में सुअरों और हिरणों का आतंक, छह एकड़ अरहर की फसल बर्बाद
विधायक बकाने ने बताया कि पिछले वर्ष के शीतकालीन अधिवेशन में उन्होंने यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया था, जिसके बाद अब योजना को मंजूरी मिल गई है। इससे क्षेत्र के किसानों को फसल सुरक्षा के मामले में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: ‘ऑनलाइन प्रणाली’ के लाभार्थी जांच अधिकारियों की रडार पर, आर्वी में 70 लाख से अधिक निधि का गबन
संबंधित प्रस्ताव प्रादेशिक वनसंरक्षण, नागपुर के पास अंतिम मंजूरी के चरण में है और कार्य को गति दी जा रही है। प्रस्ताव को शासन स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है। योजना को मंजूरी मिलने पर देवली विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने विधायक बकाने के प्रति आभार व्यक्त किया।
Devli solar fencing scheme approved 248 villages mla bakane update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
Jul 28, 2026 | 08:36 PMVaranasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
Jul 28, 2026 | 08:36 PMअवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
Jul 28, 2026 | 08:36 PMरीवा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट मिलने से उठे कई सवाल
Jul 28, 2026 | 08:31 PMमहाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
Jul 28, 2026 | 08:20 PM260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
Jul 28, 2026 | 08:19 PM…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
Jul 28, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














