-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- 72 Senior Maharashtra Officials And Former Ministers In Honey Trap
महाराष्ट्र के 72 वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व मंत्री ‘हनी ट्रैप’ में फंसे!
- Written By: आंचल लोखंडे
Honey trap: विभिन्न पुलिस अधिकारियों की शिकायतों में उल्लेख है कि इस महिला ने 40 से 50 लाख की फिरौती मांगकर 50 से 60 हजार की फिरौती वसूली।

मुंबई में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे/नासिक: महाराष्ट्र के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है कि राज्य के 72 नौकरशाहों और नेताओं को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाया गया है। अपराध जांच विभाग ने अब उस महिला की जांच शुरू कर दी है जिसने पुलिस सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, स्टेट एक्साइज सुपरिंटेंडेंट, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस जैसे अधिकारियों को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाया और फिरौती की मांग की।
हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन क्राइम ब्रांच ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस हनी ट्रैप मामले में कई अधिकारियों के शामिल होने से यह मामला तूल पकड़ चुका है। हनी ट्रैप की शिकायत दर्ज कराकर हड़कंप मचाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें भी दर्ज की गई हैं।
धमकी देकर जबरन वसूली
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के खिलाफ पुणे, मुंब्रा, कलवा, ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वॉड आदि में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि महिला ने सोशल मीडिया पर बदनाम करने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर जबरन वसूली की। इस महिला पर मुंबई और पुणे के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराकर पैसे ऐंठने का आरोप है।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात, आदेश रद्द करने की मांग
40 से 50 लाख की फिरौती
विभिन्न पुलिस अधिकारियों की शिकायतों में उल्लेख है कि इस महिला ने 40 से 50 लाख की फिरौती मांगकर 50 से 60 हजार की फिरौती वसूली। अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि उससे 25 से 50 लाख की फिरौती मांगी गई। इस महिला ने पहले शिकायत दर्ज कराई और फिर हलफनामा दायर कर कहा कि उसने गलतफहमी के कारण शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत दर्ज कराई
हालांकि, कुछ जगहों पर समझौता होने के बाद शिकायतें वापस ले ली गई हैं। इस महिला ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर बलात्कार करने की भी शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने कहा था कि कुछ अधिकारियों ने उससे फेसबुक और व्हाट्सएप पर संपर्क किया और उसे परेशान किया।
कई शिकायतें निराधार
एक शिकायत में, एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने नौकरी के बहाने पुणे बुलाकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। एक अन्य शिकायत में, कहा गया है कि उसने उसे शादी का झांसा देकर बेलापुर बुलाया और एक लॉज में उसके साथ बलात्कार किया। एक शिकायत में, इस महिला ने आरोप लगाया था कि उसे भिवंडी बुलाकर अमानवीय यातनाएं दी गईं।
ये भी पढ़े: पुलिस थाने में महिला पुलिसकर्मी की पिटाई, आरोपी के संग आई महिला की दबंगई
मारपीट और दुर्व्यवहार का बेबुनियादी आरोप
कलवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत में, उसने आरोप लगाया था कि उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। आपराधिक जांच विभाग द्वारा की गई जाँच में निष्कर्ष निकला कि कई शिकायतों में कोई सच्चाई नहीं थी। इस महिला के खिलाफ जबरन वसूली के मामले दर्ज हैं।
नासिक में शिकायत में 72 अधिकारियों के नाम
नासिक में रहने वाली एक महिला और ठाणे में रहने वाले एक पुरुष ने डेढ़ महीने पहले ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उस शिकायत में, राज्य के 72 नौकरशाहों, वर्तमान और पूर्व मंत्रियों, राजनीतिक नेताओं और पुलिस अधिकारियों के हनी ट्रैप जैसी स्थिति में फंसने का उल्लेख किया गया था।
महिला ने ठाणे पुलिस को हलफनामा सौंपा
गौरतलब है कि महिला द्वारा दी गई शिकायत में सभी नौकरशाहों के नाम और पद का उल्लेख किया गया था। इसके बाद, इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की जांच कर रही थी। हालांकि, क्राइम ब्रांच द्वारा घटना की जांच शुरू करने के बाद, शिकायतकर्ता महिला ने अचानक ठाणे पुलिस को एक हलफनामा सौंप दिया जिसमें कहा गया था कि उसने गलतफहमी के कारण यह शिकायत दर्ज कराई थी और वह इस शिकायत को वापस ले रही है। इस महिला द्वारा दी गई शिकायत में, उसने कई अधिकारियों पर शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया है।
राज्य में हलचल
नासिक दौरे पर आए एक बड़े नेता ने हनी ट्रैप के ‘राज’ की बात कहकर पूरे राज्य में हलचल मचा दी। नासिक के एक वरिष्ठ अधिकारी, नवी मुंबई के एक अधिकारी और ठाणे के एक बड़े व्यक्ति ने ये शिकायतें दर्ज कराई हैं। पता चला है कि नासिक में दर्ज शिकायत अधिकारी की पत्नी की ओर से है।
72 senior maharashtra officials and former ministers in honey trap
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMउत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
Jun 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














