-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Woman Police Officer Beaten Up In Police Station Chhatrapati Sambhajinagar
पुलिस थाने में महिला पुलिसकर्मी की पिटाई, आरोपी के संग आई महिला की दबंगई
- Written By: आंचल लोखंडे
Chhatrapati Sambhajinagar Crime: ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी समीना अहमद शेख की संदिग्ध आरोपी के साथ आई एक महिला ने थाने में ही पिटाई कर दी।

पुलिस थाने में महिला पुलिसकर्मी की पिटाई (सौजन्यः सोशल मीडिया)
छत्रपती संभाजीनगर: छत्रपति संभाजीनगर के बिदकिन पुलिस स्टेशन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी समीना अहमद शेख की एक संदिग्ध आरोपी के साथ आई एक महिला ने थाने में ही पिटाई कर दी। इस मामले में बिदकिन पुलिस स्टेशन में रजिया रियाज शेख नाम की महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। बिदकिन पुलिस स्टेशन में समीना अहमद शेख नाम की एक महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थी। इसी दौरान, संदिग्ध के साथ थाने आई रजिया रियाज़ शेख, पीएसओ रूम में आई। उसने समीना को गालियां देते हुए कहा, “तुमने मुझसे क्या कहा?” इसके बाद उसने समीना के कपड़े खींचे और उसके गाल पर थप्पड़ मारे।
जान से मारने की धमकी
यह महिला यहीं नहीं रुकी रजिया ने समीना को जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना थाने में मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस पर इस तरह का हमला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों पर इस तरह के हमले काफी चिंताजनक है।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
अलग पद, अलग फीस, लेकिन एक ही प्रश्नपत्र; छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती पर अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी
Sambhajinagar Crime: फुलंब्री में धारदार हथियार से हमला, संदिग्ध मौत व आपसी विवाद में 3 की जान; आरोपी गिरफतार
स्कूल है या कसाई खाना! 2 साल के बच्चे को क्लास में 15 मिनट तक पीटा; प्री-स्कूल के मालिक और प्रिंसिपल पर FIR
ये भी पढ़े: ‘शनैश्वर’ ट्रस्टियों को ‘धर्मादाय’ की नोटिस; शुक्रवार को मुंबई में होगी सुनवाई
सरकारी काम में बाधा, मारपीट और धमकी
इस घटना के बाद, बिदकिन थाने में रजिया रियाज़ शेख के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर सबूत इकट्ठा कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने की आवश्यकता
पुलिस थाने में ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी पर हुए इस हमले को एक गंभीर घटना माना जा रहा है। यह चिंताजनक है कि ऐसी घटनाएं उस जगह हो रही हैं जहां पुलिस थाने को कानून-व्यवस्था का प्रतीक माना जाता है। इसने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। ऐसे हालात में महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन क्या कदम उठाएगा, इस पर सभी की नज़र है।
Woman police officer beaten up in police station chhatrapati sambhajinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














