- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur To Howrah Direct Train Assurance Ser Gm
7 लाख यात्रियों का इंतजार खत्म! चंद्रपुर से गोंदिया होते हुए हावड़ा के लिए जल्द दौड़ेगी ट्रेन
Chandrapur to Howrah Train: चंद्रपुर के लिए खुशखबरी! गोंदिया के रास्ते हावड़ा के लिए सीधी ट्रेन जल्द होगी शुरू। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने बंगाली समाज को दिया आश्वासन।
- Written By: प्रिया जैस

चंद्रपुर न्यूज
South Eastern Railway News: चंद्रपुर से सीधे हावडा के लिए ट्रेन का मामला चंद्रपुर के बंगाली समाज द्वारा सन 2011 से लगातार उठाया जा रहा है। इस बीच बीते वर्ष बंगाली बहुल 70 गांवों का दौरा कर जनजागरण कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बीते वर्ष ही बिलासपुर में भी ज्ञापन दिया गया था। इस बीच 4 फरवरी को कोलकाता के दक्षिण पूर्व रेल्वे के महाप्रबंधक मिश्रा से प्रत्यक्ष भेंट कर उन्हें ज्ञापन दिया गया है।
मिश्रा ने इस समय चंद्रपुर से गोंदिया होते हुए हावडा के लिए जल्द ही ट्रेन शुरु होने का आश्वासन दिया है। छत्तीसगढ बंगाली मित्र समाज संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुमन शील ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि चंद्रपुर के समाजसेवी हरीदास बिस्वास के प्रयास जल्द सफल होंगे।
उनके आग्रह पर ही कोलकाता जा कर दक्षिण पूर्व रेल्वे के महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया गया है। चंद्रपुर से गोंदिया होते हुए हावडा के लिए सीधी रेल सेवा केवल बंगाली समुदाय के लिए नहीं अपितु दक्षिण व उत्तर भारतीय करीब 7 लाख लोगों के लिए राहत की बात है।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur: सिर्फ हॉर्न बजाने पर लिया हिंसक रूप, ट्रैवल्स बस में तोड़फोड़ कर आरोपी फरार
पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
चंद्रपुर: बाघ के हमले में 4 महिलाओं की मौत पर फूटा गुस्सा, वन अधिकारियों पर मनुष्यवध का केस दर्ज करने की मांग
चंद्रपुर में ताडोबा बफर जोन में आतंक मचाने वाला बाघ T-83 आखिरकार पिंजरे में कैद; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
राजस्व बढानेवाली ट्रेन की उपेक्षा को विराम
चंद्रपुर से सीधे हावड़ा तक जाने के लिए एक भी ट्रेन न होने के चलते लोगों को 160 किलोमीटर नागपुर जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता है। जिसके कारण लोगों को अधिक वक्त लगता है। वहीं हावड़ा रोड के लिए चेन्नई बिलासपुर ट्रेन में सफर करना पड़ता है। सीधे हावड़ा तक ट्रेन चलने लगे तो लोग दो दिन में चाहें तो हावड़ा से अपना काम कर वापस चन्द्रपुर लौट सकते हैं।
यह भी पढ़ें – बाघों की दहाड़ vs मशीनों का शोर! WCL के विस्तार पर हाई कोर्ट का ‘ब्रेक’, क्या बंद होगी वेकोलि दुर्गापुर खदान?
यहां कोलकाता परिसर के कई आभूषण कारीगर रहते है। मूर्ति व पंडाल कामगार भी आते है। झारखंड बिहार के कई लोग आवागमन करते है। परंतु उन्हे राहत नहीं है। रेलवे का राजस्व बढानेवाली इस ट्रेन की उपेक्षा को अब विराम लगेगा और जल्द ट्रेन शुरू होगी ऐसी उम्मीद सुमन शील ने जताई है।
Chandrapur to howrah direct train assurance ser gm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Enriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
May 26, 2026 | 07:37 AMनासिक में मानसून से पहले मनपा की बड़ी मुहिम; डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नागरिकों से ‘ड्राय डे’ की अपील
May 26, 2026 | 07:32 AMआम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार, दिल्ली में ₹2 महंगी हुई CNG, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, जानें ताजा भाव
May 26, 2026 | 07:28 AMDeadly Heatwave: यवतमाल में आसमान से बरसी आग, 48 घंटे में 8 लोगों की मौत; हीट स्ट्रोक की आशंका
May 26, 2026 | 07:27 AMगर्मी से तप रहा मध्य प्रदेश: आज 45 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 28 मई से प्री-मानसून एक्टिविटी के संकेत
May 26, 2026 | 07:25 AMUS Iran Strike: अमेरिकी सेना का दक्षिणी ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज में माइंस बिछा रही नावों को किया तबाह
May 26, 2026 | 07:22 AMनवभारत संपादकीय: किसानों को अधिकतम राहत की आवश्यकता, कृषि नीति पर पुनर्विचार की मांग
May 26, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














