- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Kusumbi Village Demolition Manikgarh Cement Tribal Protest
कुसुंबी में मानवता शर्मसार: मुआवजा देने की जगह आदिवासियों के घरों पर चलाया बुलडोजर, 24 परिवार बेघर!
Kusumbi Village Demolition: कुसुंबी गांव में आदिवासियों के 24 घरों पर चला बुलडोजर। मानिकगढ़ सीमेंट पर वादाखिलाफी का आरोप। मुआवजा दिए बिना बेघर करने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश।
- Written By: प्रिया जैस

कुसुंबी में उजाड़े घर (सौजन्य-नवभारत)
Manikgarh Cement Controversy: जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण किए बगैर सीमेंट कंपनी की ओर से उत्खनन शुरू किए जाने से बरसों से मुआवजे की मांग कर रहे जिले के जिवती तहसील के विवादित ग्राम कुसुंबी के 24 घरों पर शुक्रवार को कंपनी द्वारा बुलडोजर चलाया गया। इस घटना से ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।
गौरतलब है कि, जिवती तहसील के ग्राम कुसुंबी की 62.62 हेक्टेयर कृषि जमीन जिला प्रशासन की ओर से वर्ष 1985 को मानिकगढ़ सीमेंट को लीज पर दी गई है, जिससे इस जमीन पर रह रहे आदिवासियों का जीवनयापन संकट में है। कंपनी ने इस जमीन पर लाइमस्टोन का उत्खनन शुरू करने से ग्राम कुसुंबी के प्रकल्प पीड़ित आदिवासी किसानों को खेती करना भी असंभव हो रहा है।
यह ग्रामीण लीज पर दिए गए जमीन के बदले में उचित मुआवजा पाने के लिए प्रशासन के पास बरसों से गुहार लगा रहे है। यह मामला न्यायप्रविष्ट भी है तथा इस मामले की उच्च न्यायालय के नागपुर खंडपीठ में सुनवाई चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur: सिर्फ हॉर्न बजाने पर लिया हिंसक रूप, ट्रैवल्स बस में तोड़फोड़ कर आरोपी फरार
पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
चंद्रपुर: बाघ के हमले में 4 महिलाओं की मौत पर फूटा गुस्सा, वन अधिकारियों पर मनुष्यवध का केस दर्ज करने की मांग
चंद्रपुर में ताडोबा बफर जोन में आतंक मचाने वाला बाघ T-83 आखिरकार पिंजरे में कैद; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
ग्रामीणों को नोटिस थमाए
4 तथा 5 फरवरी को अचानक पीड़ित ग्रामीणों के हाथ में अग्रीमेंट की कॉपी के साथ नोटिस थमाए गए और कुछ समझ में आने से पहले ही 6 फरवरी को ग्रामीणों के 24 घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया गया। मुआवजे की प्रक्रिया पूर्ण किए बगैर ही की गई इस तोड़ू कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश और असंतोष व्याप्त है।
कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप
उल्लेखनीय है कि, उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई के आधार पर मानिकगढ़ सीमेंट प्रबंधन ने उक्त ग्रामीणों के साथ 30 सितंबर 2025 को एक बैठक लेकर प्रकल्प पीड़ित आदिवासियों को यथाशीघ्र मुआवजा देने का भरोसा दिलाया था। ग्रामीणों का कहना है कि, कंपनी ने अपना वादा पूरा नहीं किया और बिना किसी मुआवजे दिए ही उनके झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाते हुए उन्हें बेघर कर दिया है।
यह भी उल्लेखनीय है कि, कुसुंबी के ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता विनोद खोबरागड़े की ओर से न्यायालय में एक रिट पिटीशन दायर की गई है, तथा इस मामले पर उच्च न्यायालय ने 2 सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है। इस प्रकरण में अगली सुनवाई 9 फरवरी 2026 को संभावित है। ग्रामीणों ने घर तोड़ने की इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया है।
यह भी पढ़ें – मानकापुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: टपकती छत, उखड़ता ट्रैक, ऐसे कैसे नागपुर बनेगा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स हब?
याचिकाकर्ता ने न्यायालय को इस बात से अवगत कराया है कि, ग्राम कुसुंबी के 24 आदिवासी किसानों की 63.63 हेक्टेयर जमीन प्रशासन की ओर से वर्ष 1985 से सीमेंट कंपनी को प्रति हेक्टेयर 12 हजार 500 रुपयों के दर से लीज पर दी है। किन्तु यह रकम भी अभी तक कंपनी की ओर से पीड़ितों को नहीं मिल सकी है। और कंपनी की ओर से उक्त जमीन से विगत 45 वर्ष से उत्खनन कर लाइमस्टोन निकाला जा रहा है। और जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
यह भी उल्लेखनीय है कि, उक्त गांव आदिवासी बहुल है तथा वह पेसा कानून के तहत आता है। ग्रामीणों ने बताया कि, इस मामले को लेकर एक ओर प्रकरण न्यायप्रविष्ट है वहीं दूसरी ओर कंपनी के अधिकारियों ने कुछ दिनों पूर्व गांव में आकर संबंधित ग्रामीणों के यह कहकर अंगूठे तथा हस्ताक्षर लिए कि, उन्हें 30 सितंबर 2025 से पहले मुआवजा दिया जाएगा। याचिकाकर्ता की ओर से यह सब जानकारी न्यायालय के समक्ष रखी गई है।
Kusumbi village demolition manikgarh cement tribal protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Drishyam 3 BO Day 5: Mohanlal की दृश्यम-3 ने मचाया बवाल…5वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, टॉप 5 में हुई शामिल
May 26, 2026 | 12:15 PMIndia Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
May 26, 2026 | 12:10 PMGadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
May 26, 2026 | 12:08 PMमुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
May 26, 2026 | 12:05 PMस्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल: अस्पताल से डॉक्टर और कर्मचारी गायब, फर्श पर लेटने को मजबूर गर्भवती महिला
May 26, 2026 | 12:03 PMश्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














