सावधान! WhatsApp पर शादी का कार्ड खोलते ही बैंक खाता खाली, CM के करीबियों और दिग्गज नेता को बनाया निशाना

Cyber Crime: शादियों के सीजन में साइबर ठगों ने 'डिजिटल इनविटेशन' को हथियार बनाया है। इंदौर में मुख्यमंत्री के परिवार और एक कांग्रेस नेता का फोन हैक कर ठगी की बड़ी कोशिश की गई है।

WhatsApp Wedding Card Scam: शादियों की खुशियों के बीच साइबर अपराधी आपके मोबाइल में 'डिजिटल कार्ड' के जरिए सेंध लगा रहे हैं। इंदौर में ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार और कांग्रेस नेताओं तक को अपनी चपेट में ले लिया है। मात्र एक फाइल डाउनलोड करते ही आपका पूरा फोन हैकरों के नियंत्रण में जा सकता है।

सीएम के परिवार और कांग्रेस नेता को ठगों ने बनाया निशाना

मध्य प्रदेश में शादियों के सीजन की व्यस्तता का फायदा उठाते हुए साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका अपनाया है। इस बार ठगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबियों और उनके परिवार के सदस्यों तक को अपना शिकार बनाने की कोशिश की है। ताजा मामले में कांग्रेस नेता सदाशिव यादव का फोन हैक कर लिया गया।

हैकर्स ने सदाशिव यादव का फोन हैक करने के बाद उनके ही नंबर से उनके परिचितों और रिश्तेदारों को फर्जी निमंत्रण कार्ड भेजे। हद तो तब हो गई जब ठगों ने यादव का सुपरवाइजर बनकर लोगों से शादी की खरीदारी के बहाने 'इमरजेंसी' बताकर रुपयों की मांग शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही नेता ने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर सभी को अलर्ट किया और अपना फोन फॉर्मेट करवाया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com