Tejashwi Yadav on Pappu Yadav: बिहार की सियासत में हलचल तेज है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने इस कार्रवाई को तानाशाही करार देते हुए कहा कि सरकार नीट जैसे गंभीर मुद्दों को उठाने वालों की आवाज दबाने के लिए निर्दोषों को निशाना बना रही है।
तेजस्वी यादव ने बिहार बजट और एनडीए के 20 साल के शासन पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दो दशकों से एनडीए की सरकार होने के बावजूद बिहार आज भी देश का सबसे फिसड्डी राज्य बना हुआ है। तेजस्वी के अनुसार, शिक्षा और चिकित्सा के मामले में बिहार की स्थिति दयनीय है और राज्य में कारखाने न होने के कारण बेरोजगारी, गरीबी और पलायन चरम पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए के इस बजट से जनता को कोई उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि बिहार जहां था, वहीं खड़ा है।
पप्पू यादव की गिरफ्तारी को तेजस्वी ने सीधे तौर पर नीट छात्र मामले से जोड़ते हुए इसे ‘तानाशाही’ का उदाहरण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग छात्रों के हक की आवाज उठा रहे हैं, उन्हें परेशान किया जा रहा है। तेजस्वी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में दोषियों को बचाया जाता है और निर्दोषों को फंसाया जाता है। उन्होंने दावा किया कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है और आवाज उठाने वालों को जेल भेज रही है।