- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Yeola Underground Sewer Scam Corruption Allegation
येवला गटर योजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, पार्षदों का प्रशासन को ज्ञापन; जांच की मांग
Yeola Underground Sewer Project: येवला में भूमिगत गटर योजना में घटिया काम और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पार्षदों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जांच और तकनीकी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Yeola Corruption Allegation: येवला शहर में जारी भूमिगत गटर योजना के काम में घटिया गुणवत्ता, भारी अनियमितताओं और धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद चंद्र पवार) के पार्षदों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शिवसेना के गुट नेता गणेश शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद चंद्र पवार) के गुट नेता डॉ। संकेत शिंदे के नेतृत्व में तहसीलदार और नगर परिषद के मुख्य अधिकारी तुषार अहेर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से पार्षदों ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को खामियों को उजागर किया है। पिछले आठ-दस महीनों से चल रहा काम अत्यंत निम्न स्तर का है, जिससे भविष्य में गटर चोक होने और गंदगी फैलने का डर है।
सम्बंधित ख़बरें
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
यवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
परीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
मुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
पाइपलाइन डालने के लिए कई स्थानों पर सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे कंक्रीटीकरण का काम रुक गया है और नागरिकों का चलना दूभर हो गया है।
पार्षदों ने इस परियोजना में बड़े पैमाने पर वित्तीय भ्रष्टाचार का संदेह व्यक्त किया है और काम की तकनीकी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।
सीएम तक पहुंचेगी शिकायत
पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय जांच शुरू नहीं की, तो शहर में तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस सबंध मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और नगर विकास मंत्री की भी पत्र भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-येवला में बड़ा हादसा: काल बनकर दौड़ी ST, हादसा टला, चालक की सूझबूझ से यात्री सुरक्षित
पार्षदों का तर्क है कि जनता के टैक्स के पैरो का इस तरह दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विकास के नाम पर शहर की सूरत बिगाड़ी जा रही है। ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से मानकी को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है।
Yeola underground sewer scam corruption allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PMपत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
May 18, 2026 | 01:36 PMयवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMFirst Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
May 18, 2026 | 01:28 PMपरीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
May 18, 2026 | 01:24 PMमुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
May 18, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM










