थम नहीं रहा Ghuskhor Pandat विवाद, इंदौर से लेकर भोपाल तक हो रहा विरोध, फूंका गया Netflix का पुतला

Madhya Pradesh: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ को ब्राह्मण समाज ने विरोध किया, आरोप है कि टाइटल धार्मिक और जातिगत भावनाओं को आहत करता है। याचिका भी दायर की गई।

Ghooskhor Pandit Controversy: नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ रिलीज़ से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है। सीरीज के नाम और कथित कहानी पर ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों ने तीव्र विरोध जताया है। उनका आरोप है कि यह टाइटल धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। इंदौर में श्री परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इस वेब सीरीज के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष अनूप शुक्ला के नेतृत्व में मलावा मिल चौराहे पर निर्देशक और नेटफ्लिक्स का पुतला दहन किया गया। इससे पहले, भोपाल में भी ब्राह्मण समाज के लोग सड़कों पर उतर आए थे। हवन-पूजन और पाठ-पूजन करने वाले धोती-कुर्ता पहने पंडितों ने इसे ब्राह्मण समाज की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया और इसका विरोध किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज और मध्य प्रदेश ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में सीरीज को नेटफ्लिक्स प्लेटफार्म से तत्काल हटाने की मांग की गई। इसके अलावा, फिल्म के नाम को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका भी दायर की गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com