- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Mysterious Story Of Love Confusion And Suicide Of Young Man And Woman In Solapur
सोलापुर के कर्निक कॉलोनी में युवक-युवती के प्रेम, भ्रम और आत्महत्या की रहस्यमयी दास्तान
सोलापुर के पॉश कर्निक नगर में गुरुवार को 23 वर्षीय युवती और 21 वर्षीय युवक ने एक साथ स्कार्फ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
- Written By: आंचल लोखंडे

सोलापुर के कर्निक कॉलोनी में युवक-युवती के प्रेम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
सोलापुर: “कल तक हमारी स्वाती हँसती-बोलती थी… आज वो चुपचाप चली गई…” यह शब्द थे उस मां के, जिसने अपनी बेटी को पढ़ने के लिए घर से विदा किया था, लेकिन शाम होते-होते उसकी लाश देखी। सोलापुर के पॉश कर्निक नगर में गुरुवार को 23 वर्षीय युवती और 21 वर्षीय युवक ने एक साथ स्कार्फ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन यह सिर्फ एक दुखद अंत नहीं था, यह उन अनकहे रिश्तों और सामाजिक जटिलताओं की परतें भी खोल गया, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज़ कर दिया जाता है।
मृत युवती का नाम अश्विनी विरेश केसापुरे (23) था। वह शाहिर वस्ती, सोलापुर की रहने वाली थी और कर्नाटक के बागलकोट जिले के डी फार्मेसी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। मृत युवक रोहित भिमु ठणकेदार (21), मड्डी वस्ती का निवासी था और पेशे से ट्रक चालक था। परिवार के अनुसार, रोहित अक्सर अश्विनी से मिलने घर आता था। जब इस बारे में पूछा गया, तो अश्विनी ने बताया था, “यह मेरा भाई है।”
अश्विनी को घर में पुकारा जाता था “स्वाती”
गुरुवार सुबह अश्विनी ने अपने घरवालों से कहा कि वह कॉलेज लौट रही है। लेकिन शाम को जब एमआईडीसी पुलिस का फोन आया, तो घर में कोहराम मच गया। मां ने चीखते हुए कहा, “कल तक स्वाती हमारे पास थी, अब वह कहां चली गई?” यह चीख पूरे सरकारी अस्पताल के गलियारों में गूंजती रही।
सम्बंधित ख़बरें
प्याज का पैसा नहीं चुकाया तो कार्रवाई, सोलापुर में 19 व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल पर रोक
मोबाइल की लत बनी मौत की वजह, सोलापुर में BBA छात्र ने उठाया खौफनाक कदम
Dhule में पाकिस्तानी कॉस्मेटिक्स जब्त, प्रतिबंध के बावजूद बिक रहे विदेशी उत्पाद; दो व्यापारी गिरफ्तार
सुलझ गया खेलोबा के शिवाजी महाराज का मूर्ति विवाद, नई जगह होगी स्थापना, दोनों समुदाय की बनी सहमति
चिट्ठी और स्टेटस ने रिश्तों की सच्चाई पर उठाए सवाल
मौके से मिली डेढ़ पन्नों की चिट्ठी में अश्विनी ने लिखा, “मैं चली जाऊंगी, तो शायद आप खुश होंगे।” वहीं, सोशल मीडिया पर आत्महत्या से एक दिन पहले अश्विनी ने स्टेटस डाला था, “दादा, तुम सिर्फ मानने वाले भाई नहीं हो, सगे भाई से भी बढ़कर हो।” दूसरे स्टेटस में उसने मां के लिए लिखा था, “माँ है तो मुमकिन है, माँ के आँचल से बड़ा कोई साम्राज्य नहीं।” ये शब्द उसकी भावनात्मक उलझनों की ओर इशारा करते हैं।
“तालाब में रील, मौत से डील!”, हसूल तालाब में युवाओं की स्टंटबाजी, प्रशासन गहरी नींद में सोया
रोहित की शादी को लेकर भी विवाद
घटना के बाद सामने आया कि रोहित, गाडे परिवार की गाड़ी पर चालक था। गाड़ी मालिक ने बताया कि रोहित शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है। वहीं, रोहित के माता-पिता ने दावा किया कि उसकी अभी तक शादी ही नहीं हुई थी। यह विरोधाभास भी जांच का एक अहम हिस्सा बना हुआ है।
पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, जांच जारी
पुलिस ने अश्विनी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल्स, चैट हिस्ट्री और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है। वहीं, आत्महत्या जिस बंगले में हुई, वह किसका है और दोनों वहां कैसे पहुंचे, इसकी भी जांच जारी है।
संवाद की कमी से उपजी एक त्रासदी
यह घटना सिर्फ 2 लोगों की मौत नहीं, बल्कि रिश्तों, समाज और संवाद की कमी से उपजी एक त्रासदी है। कभी “भाई” कहकर समाज को संतुष्ट किया गया, लेकिन भीतर क्या चल रहा था, शायद कोई नहीं जान पाया। और जब सच सामने आया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
Mysterious story of love confusion and suicide of young man and woman in solapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Varun Chakaravarthy की मिस्ट्री अब बनकर रह जाएगी ‘हिस्ट्री’, IPL 2026 में KKR के लिए बने चिंता का सबब
Apr 07, 2026 | 02:27 PMशरद पवार का बारामती पर बड़ा बयान, कहा- अजित के साथ जो हुआ, उसके बाद परिवार को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था
Apr 07, 2026 | 02:20 PMकश्मीर में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़, 16 साल से फरार चल रहे आतंकी सरगना अबू हुरैरा समेत 5 गिरफ्तार
Apr 07, 2026 | 02:18 PMयवतमाल में वंचित बहुजन आघाड़ी का ‘नरेंद्र कब मिलेगा सिलेंडर’ आंदोलन; महिलाओं ने चूल्हे पर बनाई झुणका-भाकर
Apr 07, 2026 | 02:18 PM“असम को बेच दिया!” राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PMक्या हैं मंगलवार व्रत के नियम और इसकी महिमा? नोट कीजिए, कहीं अधूरा न रह जाए आपका व्रत
Apr 07, 2026 | 02:08 PMExplainer: सिर्फ आग और धुआं नहीं, मिसाइल हमले के पीछे काम करता है ये जटिल सिस्टम, जानें कैसे मचती है तबाही
Apr 07, 2026 | 02:06 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM














