साल की शुरुआत और ये हाल...332 अंक टूटा सेंसेक्स, FPI की बिकवाली या ग्लोबल टेंशन; क्या है असली वजह?

Share Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों ने मामूली गिरावट के साथ सपाट शुरुआत की। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स 121.96 अंक गिरकर 85,640.05 पर खुला।
share market closing update 5th january
शेयर मार्केट, ( डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार, (5 जनवरी) के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 322.39 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,439.62 और निफ्टी 78.25 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,250.30 पर था। सेक्टोरल आधार पर निफ्टी रियल्टी 2.07 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.04 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.12 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.68 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.60 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी 1.43 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 1.02 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.66 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.62 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.32 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में बीईएल, एचयूएल, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एसबीआई, टाइटन, ट्रेंट और अदाणी पोर्ट्स और पावर ग्रिड गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचसीएलटेक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इटरनल, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी लूजर्स थे। मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 100.20 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,265.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 94.35 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,926.40 पर बंद हुआ।

नए साल में सतर्क रहे निवेशक

बाजार के जानकारों ने कहा कि बाजार ने 2026 के पहले पूर्ण सप्ताह की शुरुआत सतर्कता के साथ की है। दिसंबर का जीएसटी संग्रह सकारात्मक रहा है। मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई भी वृद्धि दिखा रहा है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक क्रेडिट का सकारात्मक रुझान मजबूती की ओर इशारा कर रहा हैं। आने वाले समय में बाजार की निगाहें अमेरिका से आने वाले आर्थिक डेटा, फेड की निर्देशों पर निर्भर करेगी।

आज कैसी रही शेयर बाजार की शुरूआत?

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों ने मामूली गिरावट के साथ सपाट शुरुआत की। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स 121.96 अंक गिरकर 85,640.05 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 5.15 अंक बढ़कर 26,333.70 के स्तर पर खुला।

ग्लोबल संकेत से बाजार पर असर

ग्लोबल जियोपॉलिटिकल तनाव और मिले-जुले अंतरराष्ट्रीय संकेतों से घरेलू शेयर बाजार पर असर देखने को मिला। वेनेजुएला संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है। रूस से तेल खरीद के मुद्दे पर सहयोग न मिलने की स्थिति में टैरिफ बढ़ाने की बात कही गई है। इससे ट्रेड फ्रंट पर अनिश्चितता बनी रह सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com