- Hindi News »
- Health »
- Cinnamon Honey Benefits Weight Loss To Immunity But Avoid These Mistakes
वजन से लेकर इम्युनिटी तक कमाल करता है दालचीनी-शहद, लेकिन ये गलती बिगाड़ सकती है सेहत
- Written By: प्रीति शर्मा
Cinnamon and Honey Benefits: दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह वजन कंट्रोल करने, इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में मदद करता है।

दालचीनी और शहद (सौ. फ्रीपिक)
Health Benefits: भारतीय रसोई में हल्दी, मेथी, लौंग और दालचीनी जैसे कई औषधीय मसाले मौजूद हैं जो सही समय पर दवा का काम भी करते हैं। जिसमें से एक दालचीनी और शहद भी है। आयुर्वेद में इन दोनों को जादुई माना गया है। अगर इन्हें साथ मिलाकर खाया जाए तो शरीर को दोगुना फायदा मिलता है। यह कॉम्बिनेशन आपके दिल से लेकर दिमाग तक को दुरुस्त रखने की क्षमता रखता है।
दालचीनी और शहद दोनों को ही औषधीय गुणों से भरपूर हैं क्योंकि दोनों के ही अपने-अपने लाभ हैं लेकिन दोनों का साथ में सेवन करने से इसके गुण और फायदे दोगुने कर देता है। दालचीनी और शहद दोनों आयुर्वेद में शक्तिशाली औषधि माने जाते हैं। सही तरीके से लेने पर ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं लेकिन गलत मात्रा नुकसान भी पहुंचा सकती है।
दिल के लिए सुरक्षा कवच
दालचीनी और शहद दोनों का सेवन दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह नसों में जमा होने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और रक्त वाहिनियों पर पड़ने वाले दबाव को घटाता है। यह हार्ट अटैक के खतरों से भी बचाव करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Dementia Disease: डिमेंशिया से पीड़ित थे मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
मेटाबॉलिज्म बढ़ाए
दालचीनी और शहद दोनों का सेवन वजन घटाने में सहायक है। अगर सुबह खाली पेट उसका सेवन किया जाए तो इसके फायदे पूरे शरीर को मिलते हैं। ये शरीर में अतिरिक्त वसा को जमने से रोकता है और मेटाबॉलिज्म को तेज कर फैट बर्निंग में मदद करता है।
यह भी पढ़ें:- हाई कोलेस्ट्रॉल में अंडा खाना हो सकता है खतरनाक! बस बदल दें खाने का ये तरीका
सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाए
सर्दियों में सर्दी-खांसी की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। बच्चों और बुजुर्गों में सर्दी और खांसी की परेशानी ज्यादा देखी जाती है। ऐसे में दालचीनी और शहद दोनों मिलकर इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मौसम के बदलने से होने वाले संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
पाचन और थकान में रामबाण
पेट में गैस, कब्ज या सूजन की समस्या से परेशान लोगों के लिए यह मिश्रण बेहद लाभकारी है। यह पाचन तंत्र को शांत करता है और भोजन के अवशोषण में मदद करता है। इसके अलावा अगर आप दिन भर थकान महसूस करते हैं तो यह आपको प्राकृतिक तरीके से ऊर्जा प्रदान करता है।
सावधानियां है जरूरी
विशेषज्ञों के अनुसार दालचीनी का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए अधिक मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है। डायबिटीज या शुगर के मरीज डॉक्टर की सलाह पर ही इसे लें। लिवर से जुड़ी बीमारी होने पर सावधानी बरतें। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं सेवन से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।
Cinnamon honey benefits weight loss to immunity but avoid these mistakes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














