- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Explosives Factory Blast One Dead Seven Injured
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्टरी में ब्लास्ट से हड़कंप, भरभराकर ढही इमारत, एक की मौत
Solar Explosives Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक विस्फोटक फैक्ट्री में बुधवार-गुरुवार की रात भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि सात लोग घायल हो गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला

नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्टरी में ब्लास्ट
Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्टरी में बुधवार मध्यरात्रि के बाद हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट में फैक्टरी की इमारत ढह गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले के बाजारगांव स्थित ‘सोलर ग्रुप’ के संयंत्र में देर रात करीब साढ़े 12 बजे विस्फोट हुआ, जो जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण पूरी इमारत ढह गई। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए जबकि कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में आठ लोग घायल हुए हैं।
एक व्यक्ति की मौत
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सात लोग गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं जबकि सात अन्य को मामूली चोट आई है। अधिकारी ने बताया कि पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) की एक टीम विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए घटनास्थल का दौरा करेगी। कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि विस्फोट क्रिस्टलीकरण भवन में रात 12 बजकर 33 मिनट पर हुआ, जहां ऊर्जा वाले पदार्थों का क्रिस्टलीकरण किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
CJI की ‘तिलचट्टा’ टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर महाबवाल, संभाजीनगर के अभिजीत दीपके ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
निदा खान केस में बड़ा ट्विस्ट: AIMIM पार्षद मतीन पटेल के चक्कर में गरीब मिस्त्री के नए घर पर चला दिया बुलडोजर
2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।” उन्होंने कहा कि विस्फोट का कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।
फैक्टरी में सुरक्षा उपाय लागू
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से पहले (विस्फोट के) संकेत मिले थे, जिसके बाद वहां मौजूद लोग खुद ही संयंत्र से चले गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद ‘कूलिंग सिस्टम’ (शीतलन प्रणाली) अपने आप चालू हो गया और निकासी व इमारत की सफाई जैसी सभी आपातकालीन प्रक्रियाएं ठीक से की गईं। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी फैक्टरी में सुरक्षा उपाय लागू कर दिए गए थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे वरिष्ठ अधिकारी और निदेशक समय पर घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस के साथ सभी टीम ने समय पर प्रतिक्रिया दी।”
यह भी पढ़ें- RailOne App: ‘रेलवन ऐप’ रेल यात्रा का डिजिटल साथी, एक ही ऐप पर मिलेगा सभी सेवाओं का लाभ
विस्फोट में पूरी इमारत ढह गई
उन्होंने बताया कि विस्फोट में पूरी इमारत ढह गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे वरिष्ठ अधिकारी और निदेशक समय पर घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस के साथ सभी टीम ने समय पर प्रतिक्रिया दी।” अधिकारी ने बताया कि घायलों के इलाज का खर्च कंपनी वहन करेगी और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। देशमुख नागपुर से ही हैं। देशमुख ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा कि विस्फोटक निर्माण कंपनियों को ऐसी घटनाओं के प्रति बेहद सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विस्फोटक बनाने वाली फैक्टरियां उचित सुरक्षा उपायों का पालन करें।- एजेंसी इनपुट के साथ
Nagpur explosives factory blast one dead seven injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सरबजीत की बहन दलबीर कौर को याद कर भावुक हुए Randeep Hooda, बोले- यह किरदार हमेशा खास रहेगा
May 20, 2026 | 03:23 PMट्विशा शर्मा केस: कांग्रेस ने उठाई CBI जांच की मांग, नेता विपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार दिखाए संवेदनशीलता
May 20, 2026 | 03:18 PMPeacock Feather Vastu Tips: गलत दिशा में मोरपंख रखने से हो जाएंगे कंगाल! जानिए सबसे शुभ दिशा
May 20, 2026 | 03:16 PMनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार को घेरा, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाकर जनता को राहत देने की मांग
May 20, 2026 | 03:13 PMMaharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PMCJI की ‘तिलचट्टा’ टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर महाबवाल, संभाजीनगर के अभिजीत दीपके ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
May 20, 2026 | 02:54 PMInstagram पर छाया ChatGPT का नया AI जादू, Anime Selfie से Cinematic Photos तक, भारत में मची दीवानगी
May 20, 2026 | 02:54 PMवीडियो गैलरी

देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM












