दिल्ली के राहत कैंप में ही राहत नहीं...कांग्रेस ने रेखा सरकार पर बोल हमला, कहा- सरकार पर्दा डाल रही

Delhi में बारिश से हाल बेहाल हो रखे है। राजधानी में हालात ऐसे हैं कि यमुना बाजार के पास बनाए गए राहत कैंप में ही बारिश का पानी भर गया है। कांग्रेस के अध्यक्ष ने कैंप का दौरा कर रेखा सरका पर हमला बोला।

Delhi Flood: दिल्ली में भारी बारिश से हालात बेकाबू हैं। यमुना बाजार के पास बनाए गए राहत कैंप तक पानी में डूब गए। हालात देखने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी की रेखा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरी बस्ती डूब चुकी है, लोग नाव से सामान निकाल रहे हैं और राहत कैंपों में भी पानी घुस गया है। खाने-रहने की कोई व्यवस्था नहीं है और सरकार सिर्फ पर्दा डालने का काम कर रही है। यादव ने आरोप लगाया कि हरियाणा से छोड़े गए पानी के बाद भी सरकार समय पर अलर्ट नहीं हुई।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com