Narayani Shastri: भीख मांगने पर मजबूर हुई ये एक्ट्रेस लेकिन कहानी में है ट्विस्ट, देखें वीडियो

Narayani Shastri Video: भिखारी के गेट अप में एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, उनकी यह हालत देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में भीख मांगते नजर आ रही है।
Narayani Shastri: भीख मांगने पर मजबूर हुई ये एक्ट्रेस लेकिन कहानी में है ट्विस्ट, देखें वीडियो
नारायणी शास्त्री को भीख मांगते देख हैरान हुए दर्शक, वीडियो में एक्ट्रेस को पहचानना भी मुश्किल
Published on: 
Updated on: 

StartFragment Narayani Shastri Shares Her Begging Video: टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री को वीडियो में भीख मांगते देख दर्शक हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग इसकी सच्चाई जानने के लिए उत्सुक नजर आए। दरअसल वीडियो में नारायणी शास्त्री भीख मांगते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इसीलिए लोगों की हैरानी बढ़ गई थी, लेकिन नारायणी शास्त्री ने बताया कि वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है। नारायणी शास्त्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो में वह खुद मौजूद हैं, लेकिन उन्हें पहचानना भी मुश्किल है, क्योंकि उनके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ लगी हुई है और लुक भी उन्होंने भिखारी वाला धारण किया है। आंखों पर टूटा हुआ चश्मा और कपड़े भी फटे हुए हैं। यहां देखें वीडियो

नारायणी शास्त्री का वीडियो देख हैरान हुए लोग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नारायणी शास्त्री भिखारी का रोल अदा कर रही हैं। वह सड़क के किनारे बैठी भीख मांगते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उनके हाथों में डफली है और सामने कटोरा रखा हुआ है। डफली बजाकर वह गाना गा रही हैं, 'देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार', वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, मैं कभी भी अपना व्यवसाय बदल सकती हूं, मेरे पेशे में मुझे यह आजादी मिलती है। मतलब साफ है कि उनका यह किरदार उनके किसी नए शो का दृश्य है, जिसे देखकर उनके फैंस चिंतित हो गए थे, लेकिन वह उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।

इन सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं नारायणी

नारायणी शास्त्री के काम की अगर बात करें तो वह टीवी का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने टीवी के ढेर सारे सीरियल में काम किया है। वह बाबुल की दुआएं लेती जा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, संजीवनी, कुसुम, पिया का घर, आहट, ममता, घर की लक्ष्मी: बेटियां, जरा नच के दिखा, नमक हराम और नयनतारा जैसे चर्चित सीरियलों में नजर आ चुकी हैं। EndFragment