-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Poster Uddhav Raj Thackeray Alliance Girgaon Appeal
उद्धव-राज का ये पोस्टर बना चर्चा का विषय, गठबंधन की अटकलों पर गिरगांव वासियों ने की बड़ी अपील
- Written By: प्रिया जैस
ठाकरे बंधुओं के मिलन की खबरों को हवा मिल रही है। दोनों ही पार्टियां गठबंधन के लगातार संकेत दे रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस दौरान एक पोस्टर काफी वायरल हो रहा है।

गिरगांव में लगा पोस्टर (सौजन्य-नवभारत)
मुंबई: पूर्व मुख्यमंत्री एव शिवसेना यूबीटी पार्टी के पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे एवं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ आने की अटकलों के कारण महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े परिवर्तन की संभावना व्यक्त की जा रही है। दोनों भाइयों एवं उनकी पार्टी के लोग इससे उत्साहित हैं और समर्थक अपने-अपने ढंग से अपनी भावना व्यक्त कर रहे हैं तथा राज-उद्धव से साथ आने की अपील कर रहे हैं।
दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे से एक होने की अपील करते हुए लगाया गया एक पोस्टर इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि महाराष्ट्र को हासिल करने का परप्रांतियों का मंसूबा पूरा होने से पहले दोनों भाई साथ आकर मराठी लोगों को बचाएं। 8 करोड़ मराठी भाषी लोग आपको आतुरता से इंतजार कर रहे हैं।
मराठी वोटों के विभाजन का भुगता खामियाजा
मराठी वोटों के विभाजन का खामियाजा राज और उद्धव को बार-बार भुगतना पड़ रहा है। बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यूबीटी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। लोकसभा में यूबीटी 21 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 9 ही सीटों पर जीत पाई थी। तो वहीं विधानसभा चुनाव में 96 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बाद यूबीटी के सिर्फ 20 विधायक ही जीत दर्ज कर पाए। जबकि मनसे का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत पाया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई को ट्रैफिक से मिलेगी राहत: विद्याविहार और मानखुर्द फ्लाईओवर निर्माण में तेजी; BMC ने तय की डेडलाइन
संजय राउत का नया दावा: चंद्रशेखर बावनकुले बन सकते हैं अगले सीएम; गिरीश महाजन और एकनाथ शिंदे रेस से बाहर
बीजेपी मतलब बाबर जनता पार्टी… आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे हैं
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
इन चुनाव परिणामों से सबक लेते हुए राज ने पिछले दिनों महेश मांजरेकर के यू-ट्यूब चैनल को दिए गए साक्षात्कार में उद्धव से गठबंधन की तैयारी दर्शाई थी। जिसपर उद्धव व उनकी पार्टी की ओर से लगातार गठबंधन के लिए सकारात्मक संकेत दिए जा रहे हैं। उद्धव ने शुक्रवार को अपने निवास मातोश्री पर कहा था कि जो महाराष्ट्र की जनता के मन में है वहीं होगा। हमारे बीच जो कुछ मुद्दे हैं हम उन्हें देख रहे हैं और मैं आपकों संदेश नहीं खबर दूंगा।
मातोश्री से दिया संदेश
तो वहीं शनिवार को उन्होंने मातोश्री से संदेश दिया है कि जो साथ में हैं उनकी वज्रमूठ बनाकर गद्दारों पर प्रहार करो। इसी तरह राज ने शनिवार को पत्रकारों में यह कहकर सनसनी फैला दी की मैं ‘मातोश्री’ जा रहा हूं। इससे दोनों भाइयों के जल्द ही साथ आने की संभावनाओं को बल मिला है।
शिंदे का विमान उड़ाने से पायलट ने किया मना; लेकिन इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच बच गई एक महिला की जान
गठबंधन की खबरों पर मनसे नेता बाला नांदगांवकर ने कहा, “युति के संदर्भ में निर्णय लेने का पूरा अधिकार पक्ष प्रमुखों के पास है। इसलिए इस बारे में मुझे कुछ भी बोलना उचित नहीं लगता है। इंसान को कहीं भी और कभी भी नकारात्मक नहीं सोचना चाहिए। मैं हमेशा सकारात्मक सोचने वाला व्यक्ति हूं। चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं और कार्यकर्ताओं को होने वाले लाभ को ध्यान में रखते हुए तर्कसंगत तरीके से सोचना जरूरी है। हर पार्टी ऐसे ही सोचती है।”
Poster uddhav raj thackeray alliance girgaon appeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, 4 पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त
Jul 12, 2026 | 01:19 PMसागर: बस में युवतियों से अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
Jul 12, 2026 | 01:07 PMWardha Wildlife: वर्धा के गिरड़-खुर्सापार जंगल में बाघिन TF-1 ने दिए 4 शावकों को जन्म
Jul 12, 2026 | 01:05 PMचंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PMVietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
Jul 12, 2026 | 12:48 PM‘चूहे-बिल्ली से वोट मांग रहे हैं’, बांकीपुर उपचुनाव में जदयू ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला
Jul 12, 2026 | 12:46 PMनागपुर: प्रहार नेता बच्चू कडू का दावा- शिंदे की वजह से सत्ता में आई बीजेपी, एक दिन फिर सीएम बनेंगे एकनाथ शिंदे
Jul 12, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM














