बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- 'अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी'-VIDEO

Bihar Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है कि जो पार्टी पहले दूसरों को डराती थी, आज खुद घबराई हुई है। पूरा देखे ये वीडियो।

Prashant Kishor Attacks: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में भाजपा पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार द्वारा नाम वापस लेने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भाजपा पूरे देश में अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर या नामांकन रद्द करवाकर डराने का काम करती थी। वहीं आज भाजपा बांकीपुर में अपना उम्मीदवार बचाने में नाकाम हो गयी।

उनका कहना है कि बांकीपुर को अपना 'मजबूत किला' बताने वाली भाजपा अब जनता के गुस्से और घबराहट से डर गई है। वे कहते हैं कि अहंकार में भाजपा ने कहा था कि वे किसी को भी खड़ा कर देंगे तो जनता उन्हें ही वोट देगी, लेकिन आज उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहा है।

प्रशांत किशोर ने आगे यह भी कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें इस बार भाजपा को हराना है। उन्होंने अपने बयांन में स्पष्ट किया है कि वे केवल बांकीपुर जीतने नहीं, बल्कि सम्राट चौधरी को उनके पद से हटाने और व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने सम्राट चौधरी और अन्य नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन भाजपा बांकीपुर में हारेगी, उस दिन से बदलाव की शुरुआत होगी। पूरी खबर की जानकारी के लिए ये वीडियो देखे...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com