वर्धा में देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, 4 पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त

Human Trafficking Case Wardha: वर्धा पुलिस ने पिछले एक महीने में अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ठिकानों पर छापेमारी की। चार पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया।
wardha police action illegal prostitution racket one month
Mangalam Lodge Pawanar (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wardha Police Raid: पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने जिले में अवैध रुप से चल रहे देह विक्री अड्डों पर कार्रवाई शुरु कर दी है। गत एक माह में चार ठिकानों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार पीडिताओं को आरोपियों के चंगूल से आजसद कराया तथा मौके से 1 लाख 25 हजार 570 रुपयों का मुद्दे माल जब्त करते हुए 7 आरोपियों के विरुध्द मामला दर्ज कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार 10 जुलाई को अनैतिक मानवी प्रतिबंधक कक्ष व स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने पवनार के मंगलम लॉज पर छापा मारा। जहां से एक महिला को रिहा कराया गया, पवनार निवासी मुरली पुंडलीक पुसतोडे (24) व वर्धा के महादेवपुरा निवासी सुमित गणेश सोदिया (24) दोनों मिलकर यह व्यवसाय चला रहे थे, यहां बनावटी ग्राहक पुलिस ने भेजा था। इसके बाद मामला उजागर हुआ।

पवनार के मंगलम लॉज पर पुलिस का छापा

लॉज पर एक महिला पायी गई, पूछताछ करने पर रुपयो का लालच देकर उससे देह विक्री का व्यवसाय करवाने की बात सामने आयी। पुलिस ने मौके से कुछ सामग्री, एक मोबाईल व नकद कुल 34 हजार 870 रुपयों का माल बरामद किया, दोनों आरोपियों के विरुध्द सेवाग्राम थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके पहले पुलिस ने सावंगी मेघे टी पाइंट पर परिसर में कृष्णाई कोर्ट बिल्डींग, नखाते लेआऊट वैष्णवी कॉम्प्लेक्स कारला रोड परिसर व पवन लॉज भामटीपुरा में भी कार्रवाई को अंजाम दिया था।

₹1.25 लाख का माल जब्त

चारों प्रकरणों में आगे की जांच संबंधित थाने की पुलिस कर रही है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, एपीआई माधुरी वाघाडे, पीएसआई गितांजली गारगोटे, पीएसआई दिशा ताजने, पुलिसकर्मी दिनकर परीमल, अमर लाखे, संजयसिंग सुर्यवंशी, चंद्रकांत बुरंगे, संजय राठोड, नितेश मेश्राम, गजानन दरणे, अक्षया सावलकर, शुभांगी निघोट, सोनाली मेसरे, प्रतिभा पेंदाम आदि ने अंजाम दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com