शिंदे का विमान उड़ाने से पायलट ने किया मना; लेकिन इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच बच गई एक महिला की जान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के देरी होने पर पायलट ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया। पायलट के मना करने की वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे। हालांकि, उनके विमान में देरी होने के कारण एक जिंदगी भी बचाई जा सकीं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के देरी होने पर पायलट ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया। पायलट के मना करने की वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे। हालांकि, उनके विमान में देरी होने के कारण एक जिंदगी भी बचाई जा सकीं।
विमान में एकनाथ शिंदे (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को विमान में खराबी के कारण दो घंटे की देरी हो गई। शुक्रवार को दोपहर 3.45 बजे पहुंचना था। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते वे शाम को 6.15 बजे जलगांव एयरपोर्ट पहुंचे। देरी होने से उन्हें आगे अपने प्रोग्राम में जलगांव से मुक्ताईनगर सड़क के रास्ते जाना पड़ा था। यहां उन्होंने संत मुक्ताई की पालकी यात्रा में भाग लिया था और मंदिर में दर्शन किए थे।

पायलट ने उड़ान भरने से किया इंकार

मंदिर में दर्शन में देरी होने के कारण मुंबई रवाना होने के लिए एकनाथ शिंदे रात करीब 9.15 बजे जलगांव एयरपोर्ट पहुंचे थे। देरी के कारण विमान के पायलट ने ड्यूटी खत्म होने का हवाला देते हुए कहा कि मैं अब उड़ान नहीं भर सकता। पायलट के मना करने के कारण अधिकारी और मंत्री उसे मनाने के लिए जुट गए।

मंत्री गिरीश महाजन, गुलाब रघुनाथ पाटिल और जिला प्रशासन के अधिकारी काफी देर तक पायलट को मनाते रहे। काफी देर बातचीत के बाद लगभग 45 मिनट बाद पायलट उड़ान भरने के लिए राजी हुआ, जिसके बाद शिंदे विमान के जरिए मुंबई पहुंचे।

शीतल बोर्डे के लिए वरदान साबित हुए शिंदे

जलगांव जिले की शीतलताई बोर्डे, जो किडनी की बीमारी से पीड़ित थी, किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए अपने पति के साथ विमान से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। लेकिन वे अपना विमान चूक गये। गिरीश महाजन ने यह बात एकनाथ शिंदे को बताई तो शिंदे तुरंत सहमत हो गए और शीतल बोर्डे को उनके पति के साथ अपने चार्टर्ड विमान से मुंबई ले आए।

इस यात्रा के दौरान एकनाथ शिंदे ने उनसे बातचीत की। इतना ही नहीं, तो मुंबई पहुंचने पर उन्होंने उसके लिए एक विशेष एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शिंदे की मदद पाने के बाद उन्होंने डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर शिंदे मदद के लिए आगे नहीं आते तो उनकी सर्जरी समय पर संभव नहीं हो पाती।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com