'चूहे-बिल्ली से वोट मांग रहे हैं', बांकीपुर उपचुनाव में जदयू ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला

Bankipur Assembly Bypoll 2026: बांकीपुर उपचुनाव के बीच जदयू ने जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि प्रचार के लिए लोग नहीं मिल रहे, इसलिए वे चिड़ियाघर में भी वोट मांग रहे हैं।
bankipur assembly bypoll jdu targets prashant kishor bihar by election political news
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार (सोर्स-IANS)
Updated on

Bankipur Assembly Bypoll Latest Political Updates: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के पटना स्थित चिड़ियाघर में घूमने पर जदयू ने तंज कसा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर को अपने प्रचार के लिए लोग नहीं मिल रहे, इसलिए वे चूहे, बिल्ली और पेड़-पौधों से वोट मांग रहे हैं।

प्रशांत किशोर पर जदयू का हमला

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "भाजपा के उम्मीदवार (अभिषेक कुमार सिन्हा) ने खुद ही अपना नाम वापस ले लिया और पर्चा बांटने वाला एक राजनीतिक कार्यकर्ता (नीरज कुमार सिन्हा) को अचानक उम्मीदवार बना दिया गया। ऐसा लगता है कि प्रशांत किशोर घबरा गए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "उनकी (प्रशांत किशोर) हालत यह है कि वह जैविक उद्यान में भी वोट मांग रहे हैं। वहां आने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं। वे शेर-चीते से लेकर चूहे, बिल्ली, पेड़-पौधों तक सबसे वोट मांग रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने लिए प्रचार करने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं।"

योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में मंदिर के दान का गलत इस्तेमाल मस्जिद की दीवारें बनाने में किया गया था, जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "लोग मस्जिदें निजी पैसे से बनाते हैं। कब्रिस्तान की घेराबंदी सरकार करती है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बयान दिया। लेकिन बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने मंदिरों, कब्रिस्तानों, चर्चों और गुरुद्वारों की घेराबंदी करने का काम किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इन कामों को लागू करने का काम देख रहे हैं।"

पंजाब कांग्रेस की कलह पर जदयू का बयान

पंजाब कांग्रेस में आपसी कलह की खबरों पर जदयू प्रवक्ता ने कहा, "कांग्रेस धीरे-धीरे एक क्षेत्रीय पार्टी बनती जा रही है। ऐसा लगता है कि इसी वजह से राहुल गांधी का बिहार दौरा टाल दिया गया है। बिहार के लोग यहां का राजनीतिक तमाशा तो नहीं देख पाए, लेकिन वे पंजाब में हो रही घटनाओं को जरूर देख रहे हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा पर टिप्पणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा पर नीरज कुमार ने कहा, "कोई प्रधानमंत्री 40 साल में न्यूजीलैंड गया है। उन्होंने न्यूजीलैंड में भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। यह दोनों के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजनयिक परंपरा और नीति में नए मानक तय किए हैं। इसके लिए हम उनका आभार और धन्यवाद करते हैं।"

-IANS ऐजेंसी इनपुट

Navbharat Live
navbharatlive.com