-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Industries Are In Trouble Due To Proposed Costly Electricity
महाराष्ट्र में बिजली होगी मंहगी! उद्योगों पर मंडराया संकट, MIDC इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने जताई चिंता
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी के बिजली दरों में आगामी दिनों में वृद्धि करने के प्रस्ताव से राज्य के मध्यम एवं लघु उद्योग संकट में घिरने की आशंका बढ़ गई। इस पर एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने चिंता व्यक्त की है...

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
चंद्रपुर: महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी के बिजली दरों में आगामी दिनों में वृद्धि करने के प्रस्ताव से राज्य के मध्यम एवं लघु उद्योग संकट में घिरने की आशंका एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने व्यक्त की है। बिजली दरों में वृद्धि से कई उद्योग सस्ती बिजली वाले राज्यों में स्थानांतरित होने की चिंता भी एसोसिएशन ने जताई है।
एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के स्थानीय अध्यक्ष मधुसूदन रूंगटा ने बताया कि, महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी ने वर्ष 2025 से 2030 के लिए बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक बिजली शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव है, जिससे 48,060 करोड़ के राजस्व घाटे की भरपाई की जा सके।
विद्युत शुल्क वृद्धि का विपरीत प्रभाव की आशंका
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कृषि विद्युत सब्सिडी और विभिन्न पूंजीगत व्यय योजनाओं के लिए 17,700 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योगों पर विद्युत शुल्क वृद्धि का विपरीत प्रभाव दिखाई देने की आशंका है।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: आदिवासी विद्यार्थियों के खाने के पड़े लाले, झरी जामणी में मिड-डे मील योजना पर अनाज संकट
Akola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
EXPLAINER: डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, जानें क्या है मिक्सोपैथी विवाद?
गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
विद्युत शुल्क में बढ़ोतरी से विनिर्माण लागत और औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अगले पांच वर्षों में ईंधन समायोजन लागत लागू करने से बिजली शुल्क में और वृद्धि होगी। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि उद्योगों को डर है कि बढ़ते बिजली शुल्क से वे भारत के अन्य क्षेत्रों की तुलना में गैर-प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे।
अन्य वितरण कंपनियां जैसे अडानी एनर्जी और टाटा पावर, वित्तीय वर्ष 2025-30 के लिए शुल्क में कमी के प्रस्ताव ला रही हैं, जिससे महाराष्ट्र बिजली वितरण कंपनी के टैरिफ अनुपयोगी साबित हो सकते हैं।
नवीनीकरण ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली नीतियों के विपरीत
महाराष्ट्र बिजली वितरण कंपनी ने नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादकों और ओपन-एक्सेस उपभोक्ताओं पर ग्रिड समर्थन शुल्क और प्रतिक्रियाशील शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। कई स्रोतों से बिजली प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त मांग शुल्क लगाने से महाराष्ट्र में सौर ऊर्जा उत्पादन हतोत्साहित हो सकता है।
इतना ही नहीं बल्कि, एमएसएमईडीसीएल ने नेट-मीटरिंग वाले छत सौर ऊर्जा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए शुल्क को तीन गुना बढ़ाने की योजना बनाई है, जो राज्य और केंद्र सरकार की नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली नीतियों के विपरीत है।
मधुसूदन रूंगटा ने बताया कि विदर्भ और मराठवाड़ा के उद्योगों को मुंबई स्थित वितरण कंपनियों को बिजली आपूर्ति करने वाली लंबी पारेषण लाइनों के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनौतियों के बावजूद, मुंबई की वितरण कंपनियां एमएसईडीसीएल उपभोक्ताओं की तुलना में कम पारेषण शुल्क का लाभ उठा रही हैं, जिसे ठीक करने की आवश्यकता है।
कम खपत वाले उद्योगों को भी महंगी बिजली
एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि एमईआरसी के नए प्रावधान के अनुसार, उद्योगों को औसत ऊर्जा बिल के दो महीने के बराबर सुरक्षा राशि प्रदान करनी होगी, जिससे उनका वित्तीय बोझ बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-30 के लिए टैरिफ प्रस्ताव में सुझाई गयी बिजली शुल्क में अनुचित वृद्धि, जिससे लागत प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित होगी। उच्च निश्चित शुल्क, जिससे कम खपत वाले उद्योगों के लिए भी बिजली महंगी होगी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि, निश्चित और मांग शुल्क का युक्तिकरण करके औद्योगिक बोझ को कम किया जाए, सौर और पवन ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रोत्साहन देकर नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाए, बार-बार होने वाली बिजली कटौती और वोल्टेज उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए ग्रिड विश्वसनीयता में सुधार किया जाए, नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करने वाले ओपन-एक्सेस उपभोक्ताओं के लिए व्हीलिंग शुल्क में कमी की जाए।
बार-बार शटडाउन का सामना
मधुसूदन रूंगटा चिंता जताते हुए कहा कि उद्योगों को वोल्टेज उतार-चढ़ाव और आउटेज के कारण उद्योगों को बार-बार शटडाउन का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 16 महीनों में बिजली कटौती के कारण अनुमानित वित्तीय नुकसान 8.68 करोड़ रुपए हुआ है।
एमएसएमईडीसीएल को चाहिए कि विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे के उन्नयन में निवेश करें। उन्होंने बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव मंजूर करने से पहले उपभोक्ताओं से परामर्श करने का भी सुझाव दिया।
Maharashtra industries are in trouble due to proposed costly electricity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत
Aug 05, 2026 | 06:01 PMखरगोन दंगा 2022: सभी 11 आरोपी बरी, जयराम रमेश ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए कड़े सवाल; मुआवजे की मांग
Aug 05, 2026 | 06:00 PMYavatmal News: आदिवासी विद्यार्थियों के खाने के पड़े लाले, झरी जामणी में मिड-डे मील योजना पर अनाज संकट
Aug 05, 2026 | 05:58 PMशाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
Aug 05, 2026 | 05:50 PMपरिसीमन विधेयक पर फंसा पेच! किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगी मदद, कांग्रेस ने रखीं ये बड़ी शर्तें
Aug 05, 2026 | 05:47 PMBirth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Aug 05, 2026 | 05:44 PMAkola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
Aug 05, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM












