-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Covid19 Vaccine Heart Attack Claims Aiims Study Reveals Truth
COVID-19 वैक्सीन की वजह से आ रहे हार्ट अटैक…चलते-फिरते लाश बन रहे लोग? AIIMS स्टडी ने बताई असलियत
- Written By: अभिषेक सिंह
AIIMS Study: पिछले कुछ सालों से हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। चलते-फिरते, उठते-बैठते और नाचत-गाते हुए लोग लाशों में तब्दील हो जा रहे हैं। जिसके बाद कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठने शुरू हुए।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
AIIMS Study Report: पिछले कुछ सालों से हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। चलते-फिरते, उठते-बैठते और नाचत-गाते हुए लोग लाशों में तब्दील हो जा रहे हैं। जिसके बाद कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठने शुरू हुए। सोशल मीडिया से लेकर आपसी चर्चाओं तक में यह प्रश्न उमड़ा कि ये हार्ट अटैक कोविड वैक्सीन की वजह से तो नहीं आ रहे? लेकिन अब इससे जुड़ी एक स्टडी सामने आई है।
एम्स नई दिल्ली ने एक रिसर्च स्टडी में पाया है कि कोरोना काल के बाद के बाद अचानक होने वाली मौतों के लिए COVID-19 वैक्सीन ज़िम्मेदार नहीं हैं। बल्कि, दिल की बीमारी इसका असली कारण है। यह स्टडी एम्स के पैथोलॉजी और फोरेंसिक मेडिसिन विभागों द्वारा की गई थी।
IJMR में पब्लिश हुई है स्टडी
यह स्टडी इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में पब्लिश हुई थी। स्टडी में दावा किया गया कि कुल मौतों में से 20 प्रतिशत सांस की बीमारियों के कारण, 6.4 प्रतिशत गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों के कारण, 4.3 प्रतिशत अचानक मौतें जेनिटोरिनरी बीमारियों के कारण और 3.2 प्रतिशत दिमाग और सेंट्रल नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याओं के कारण हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चीन नहीं…अमेरिकी फंड से तैयार हुआ था कोरोना वायरस! वुहान लैब पर बड़ा खुलासा, व्हाइट हाउस में छिपा था सबूत
Heart Health: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Healthy Morning Habit: हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बन सकती हैं सुबह की ये 6 आदतें, बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल
क्या है Monk Fruit? जीरो कैलोरी वाला यह स्वीटनर डायबिटीज मरीजों के लिए माना जाता है बेहतर विकल्प
रिसर्च में क्या कुछ कहा गया?
रिसर्चर्स ने दावा किया कि स्टडी के दौरान उन्हें ऐसी कोई खास सबूत नहीं मिला जो किसी भी अचानक मौत को COVID-19 वैक्सीन से जोड़ता हो। एम्स में पैथोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. सुधीर अरावा ने कहा कि हमने एक साल में 100 युवा लोगों की मौतों का अध्ययन किया है।
कोविड वैक्सीन का संबंध नहीं
उन्होंने कहा कि हमें इन मौतों और COVID-19 वैक्सीनेशन के बीच कोई संबंध नहीं मिला। हमने वैक्सीन से जुड़ी कोई जटिलता नहीं देखी। मायोकार्डिटिस, यानी दिल की मांसपेशियों में सूजन का सिर्फ एक मामला देखा गया। गौरतलब है कि COVID-19 के बाद देश में अचानक कार्डियक अरेस्ट के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी देखी गई थी। लोगों ने इन मौतों का कारण COVID-19 वैक्सीन को बताया था।
किस वजह से हुई कितनी मौतें?
यह क्रॉस-सेक्शनल स्टडी मई 2023 से अप्रैल 2024 तक की गई थी। स्टडी में बताया गया कि 18 से 45 साल के युवा लोगों में अचानक हुई 94 मौतों में से 40 मौतें दिल की बीमारी के कारण हुईं। इनमें से 85 प्रतिशत मौतें हार्ट अटैक के कारण हुईं। पांच प्रतिशत मौतें स्ट्रक्चरल असामान्यताओं और जन्मजात समस्याओं के कारण हुईं। दिल की सूजन भी दिल की बीमारी से होने वाली पांच प्रतिशत मौतों के लिए ज़िम्मेदार थी।
स्टडी ने बताई मौत की वजह
इसके अलावा ज्यादातर मौतों का कारण खराब लाइफस्टाइल को बताया गया। सांस की बीमारियों से होने वाली 21.3 प्रतिशत मौतों में से आधी मौतें उल्टी, खाना या अन्य तरल पदार्थों से दम घुटने के कारण हुईं। वहीं, निमोनिया और टीबी क्रमशः 30 प्रतिशत और 20 प्रतिशत मौतों के लिए ज़िम्मेदार थे।
यह भी पढें: शराब न पीने वालों का लिवर क्यों डैमेज हो रहा? अमेरिकी डॉक्टर का बड़ा खुलासा, आज ही शुरू करें ये काम
46 से 65 साल के बड़े लोगों में अचानक मौत के कारण युवा लोगों से काफी अलग पाए गए। स्टडी के अनुसार, इस उम्र ग्रुप में लगभग तीन-चौथाई मौतें दिल की बीमारी से हुईं, 14.1 प्रतिशत मौतें अनजान कारणों से हुईं, और 4.4 प्रतिशत मौतें सांस की बीमारियों से हुईं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय भी हार्ट अटैक के पीछे कोविड वैक्सीन होने को नकार चुका है।
Covid19 vaccine heart attack claims aiims study reveals truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हनुमान मंदिर का सभामंडप गिरने से 7 की मौत; सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान, पीएम ने जताया दुख
Jun 20, 2026 | 08:17 PMUPSC CSE Mains 2026 के लिए आवेदन शुरू, प्रीलिम्स पास उम्मीदवार 28 जून तक भरें DAF
Jun 20, 2026 | 08:14 PMमथुरा में गोवर्धन चौराहे पर जेसीबी खुदाई के दौरान फटी पीएनजी पाइपलाइन, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी
Jun 20, 2026 | 08:10 PMकई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PMWeekly Horoscope 21 से 27 जून 2026: कर्क राशि में महागोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल
Jun 20, 2026 | 07:52 PMबंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाना…पश्चिम बंग दिवस पर PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, जानें क्या कुछ कहा?
Jun 20, 2026 | 07:51 PMमुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Jun 20, 2026 | 07:49 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














